वीडियो: जब खेत में देसी अंदाज में हुआ 'ब्रॉक लैसनर' और 'रोमन रेंस' का मुकाबला

आज तक आपने देश-विदेश में बड़े-बड़े स्टेडियम और एरिना में WWE की फाइट्स देखी होगी, लेकिन आज हम आपको दिखाएंगे देसी लड़कों की देसी रिंग में देसी फाइट। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो जमकर वायरल हुआ था। जिसमें देखा जा सकता है कि, कैसे बड़े-बड़े फाइटर के फाइटिंग सीन्स को ये लड़के अपने ही अंदाज में कर रहे हैं। इस फाइट को अगर देसी WWE का नाम दिया जाए तो शायद गलत नहीं होगा। पहले आपको ये वीडियो दिखाते है:

youtube-cover

अब आपको वीडियो देखकर पता चल गया होगा की इस फाइट में WWE लेजेंड ब्रॉक लैसनर और रोमन रेंस शामिल है। आपको हंसी भी आ रही होगी की ये क्या है ? लेकिन सच मानें तो इसमें ना रियल में ब्रॉक लैसनर है, और ना ही रोमन रेंस। ये पाकिस्तान के बिज्जू LESNER बनाम राजा ROMAN का मुकाबला है। इस फाइट को देख कर लग रहा है कि, इस फाइट में सिर्फ चकाचौंध की कमी है। क्योंकि ये खेत में हो रही है। लेकिन अगर बात करें मजे की तो यहां सब कुछ देखने को मिल रहा है। लैसनर और रोमन रेंस जिस अंदाज में रिंग में एंट्री करते है, वो आपको यहां भी दिखाई दे रहा है। लैसनर के सुपलैक्स और रेंस के स्पीयर भी यहां देखने को मिल रहे है। फर्क सिर्फ इतना है कि, इनका नाम लैसनर और रोमन ना होकर बिज्जू और राजा है। आपको इस रिंग के साइड में एक छोटे पॉल हेमन भी दिखाई दे रहे होंगे। काफी देर तक इस मैच के चलने के बाद नकली लैसनर ने F-5 देकर जीत दर्ज की। यह भी पढ़े: रिंग के बाहर समुद्र में एेसी रैसलिंग जिसे देखकर आप चौंक जाएंगे WWE के बीच में जो विज्ञापन आता है उसमें कहा जाता है कि इसे घर पर ट्राई न करें। लेकिन अब बदलते समय के साथ लोगों ने भी खेल बदल दिया है। इन बच्चों ने खेत में ही WWE का रिंग तैयार कर लिया है। इस वीडियो में आप ये भी देख सकते है कि कैसे ये बच्चे एक दूसरे को बिना नुकसान पहुंचाए खेल रहे है। इस वीडियो का सभी लोगों ने मजा लिया। आप भी काफी हंस रहे होंगे क्योंकि ये वीडियो है ही इतना मजेदार। लेकिन हम भी आपसे ये कहेंगे की इसे घर पर करने की कोशिश ना करें। क्योंकि इसका नुकसान आपको पता ही है।