ICC एकदिवसीय बल्लेबाजी रैंकिंग: एबी डीविलियर्स पहुंचे फिर से पहले स्थान पर, जो रूट भी टॉप 5 में शामिल

आईसीसी ने पिछले एक महीने में हुई 15 एकदिवसीय अंतर्राष्ट्रीय मैचों के बाद बल्लेबाजों की हालिया रैंकिंग जारी कर दी है। न्यूजीलैंड-दक्षिण अफ्रीका के बीच पांच मैच, ज़िम्बाब्वे-अफ़ग़ानिस्तान के बीच पांच मैच, वेस्टइंडीज-इंग्लैंड के बीच तीन मैच और यूएई-आयरलैंड के बीच दो मैचों की सीरीज का इस रैंकिंग पर प्रभाव पड़ा है। एबी डीविलियर्स ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच मैचों में 262 रन बनाये और उन्होंने रैंकिंग में 10वीं बार पहला स्थान हासिल कर लिया है। एबीडी ने ऑस्ट्रेलिया के डेविड वॉर्नर को पहले स्थान से हटाया और अब उनके 875 अंक हैं। टॉप 10 में भारत के कप्तान विराट कोहली तीसरे स्थान पर बरकरार हैं। वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन मैचों में एक शतक और एक अर्धशतक बनाने वाले इंग्लैंड के जो रूट को 4 स्थान का फायदा हुआ है और वो अब चौथे स्थान पर हैं। दक्षिण अफ्रीका के फाफ डू प्लेसी और क्विंटन डी कॉक को एक-एक स्थान का नुकसान हुआ है और वो क्रमशः पांचवें और छठे स्थान पर हैं। मार्टिन गप्टिल को दो स्थान का फायदा हुआ और वो सातवें स्थान पर हैं। केन विलियमसन दो स्थान के नुकसान से आठवें और बाबर आज़म एक स्थान के फायदे से नौवें स्थान पर हैं। स्टीव स्मिथ भी संयुक्त नौवें स्थान पर हैं। हाशिम अमला पांच स्थान के नुकसान से 11वें स्थान पर खिसक गए हैं। टॉप 20 में रॉस टेलर दो स्थान के फायदे से 14वें, एलेक्स हेल्स 4 स्थान के फायदे से 16वें, इयोन मॉर्गन दो स्थान के फायदे से 20वें, जोस बटलर 4 स्थान के नुकसान से 18वें और मुशफिकुर रहीम 2 स्थान के नुकसान से 19वें स्थान पर हैं। भारत से रोहित शर्मा 12वें और शिखर धवन 15वें स्थान पर हैं। अन्य बल्लेबाजों में इंग्लैंड के बेन स्टोक्स 5 स्थान के फायदे से 36वें स्थान पर पहुँच गए हैं। आयरलैंड के एड जोयस 1 स्थान के फायदे से 28वें और केविन ओ'ब्रायन 3 स्थान के फायदे से 40वें स्थान पर पहुँच गए हैं। टॉप 10 बल्लेबाज:

रैंक प्लेयर पॉइंट्स
1 एबी डीविलियर्स (दक्षिण अफ्रीका) 875
2 डेविड वॉर्नर (ऑस्ट्रेलिया) 871
3 विराट कोहली (भारत) 852
4 जो रूट (इंग्लैंड) 787
5 फाफ डू प्लेसी (दक्षिण अफ्रीका) 781
6 क्विंटन डी कॉक (दक्षिण अफ्रीका) 780
7 मार्टिन गप्टिल (न्यूजीलैंड) 777
8 केन विलियमसन (न्यूजीलैंड) 758
9 बाबर आज़म (पाकिस्तान) 733
10 स्टीव स्मिथ (ऑस्ट्रेलिया) 733
Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications