ICC टेस्ट रैंकिंग: बल्लेबाजी में केन विलियमसन दूसरे स्थान पर पहुंचे, ऑलराउंडरों में अश्विन फिर से टॉप पर वापस

न्यूजीलैंड-दक्षिण अफ्रीका और श्रीलंका-बांग्लादेश पहला टेस्ट खत्म होने के बाद आईसीसी ने हालिया टेस्ट रैंकिंग जारी कर दी है। ड्यूनेडीन टेस्ट में शतक लगाने वाले न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन को दो स्थान का फायदा हुआ है और वो अब स्टीव स्मिथ के बाद दूसरे स्थान पर पहुँच गए हैं। विलियमसन के फायदे से जो रूट और विराट कोहली को एक-एक स्थान का नुकसान हुआ है और अब वो क्रमशः तीसरे और चौथे स्थान पर हैं। टॉप 10 में हाशिम अमला को 2 स्थान का नुकसान हुआ है और वो अब नौवें स्थान पर खिसक गए हैं। क्विंटन डी कॉक को 7 स्थान का नुकसान हुआ है और वो टॉप 10 से बाहर 17वें स्थान पर चले गए हैं। एबी डीविलियर्स 10वें स्थान पर आ गए हैं। अमला के नुकसान से अजहर अली और यूनिस खान को एक-एक स्थान का फायदा हुआ है। टॉप 10 से बाहर दक्षिण अफ्रीका के डीन एल्गर 10 स्थान के फायदे से 11वें और फाफ डू प्लेसी दो स्थान के फायदे से 19वें स्थान पर पहुँच गए हैं। न्यूजीलैंड के रॉस टेलर एक स्थान के फायदे से 15वें और जीत रावल 18 स्थान के फायदे से अब 69वें स्थान पर हैं। श्रीलंका के कुसल मेंडिस 16 स्थान के फायदे से 23वें और उपुल थरंगा 9 स्थान के फायदे से 44वें स्थान पर हैं। बांग्लादेश के मुशफिकुर रहीम 6 स्थान के फायदे से 29वें और सौम्य सरकार 25 स्थान के जबरदस्त फायदे से 55वें स्थान पर पहुँच गए हैं। गेंदबाजों के टॉप 10 में कोई बदलाव नहीं हुआ है और अश्विन एवं जडेजा पहले स्थान पर बरक़रार हैं। टॉप 10 से बाहर श्रीलंका के दिलरुवान परेरा 3 स्थान के फायदे से 14वें, बांग्लादेश के मेहदी हसन 4 स्थान के फायदे से 36वें और दक्षिण अफ्रीका के केशव महाराज 13 स्थान के फायदे से 52वें स्थान पर पहुँच गए हैं। ऑलराउंडरों की रैंकिंग में शकीब अल हसन दूसरे स्थान पर खिसक गए हैं और अश्विन फिर से पहले स्थान पर आ गए हैं। इसके अलावा टॉप 10 में कोई बदलाव नहीं हुआ है। टॉप 10 बल्लेबाज:

Ad
1 स्टीवन स्मिथ ऑस्ट्रेलिया 936
2 केन विलियमसन न्यूजीलैंड 869
3 जो रूट इंग्लैंड 848
4 विराट कोहली भारत 847
5 डेविड वॉर्नर ऑस्ट्रेलिया 794
6 चेतेश्वर पुजारा भारत 793
7 अजहर अली पाकिस्तान 779
8 यूनिस खान पाकिस्तान 772
9 हाशिम अमला दक्षिण अफ्रीका 757
10 एबी डीविलियर्स दक्षिण अफ्रीका 747

टॉप 10 गेंदबाज:

रैंक गेंदबाज (देश) पॉइंट्स
1 रविचंद्रन अश्विन (भारत) 892
2 रविन्द्र जडेजा (भारत) 892
3 जोश हेज़लवुड (ऑस्ट्रेलिया) 863
4 रंगना हेराथ (श्रीलंका) 850
5 कगिसो रबाडा (दक्षिण अफ्रीका) 813
6 डेल स्टेन (दक्षिण अफ्रीका) 811
7 जेम्स एंडरसन (इंग्लैंड) 810
8 स्टुअर्ट ब्रॉड (इंग्लैंड) 803
9 वर्नन फिलैंडर (दक्षिण अफ्रीका) 792
10 नील वैगनर (न्यूजीलैंड) 767

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications