IPL 2024 का आयोजन 22 मार्च से 26 मई तक किया जाएगा। यह आईपीएल का 17वां सीजन है। अभी तक मुंबई इंडियंस (2013, 2015, 2017, 2019 और 2020) और चेन्नई सुपर किंग्स (2010, 2011, 2018, 2021 और 2023) ने सबसे ज्यादा 5-5 बार, कोलकाता नाइट राइडर्स ने 2 (2012 और 2014), राजस्थान रॉयल्स (2008), सनराइजर्स हैदराबाद (2016) और डेक्कन चार्जर्स (2009) ने एक-एक बार खिताब को जीता है। 2022 में गुजरात टाइटंस ने अपने डेब्यू सीजन में खिताब पर कब्ज़ा किया था।
10 टीमों को दो ग्रुप में बांटा गया है। हर टीम अपने ग्रुप की टीमों के खिलाफ 2-2 बार खेलेगी और दूसरे ग्रुप की चार टीमों के खिलाफ एक-एक बार और एक टीम के खिलाफ 2 बार खेलेगी।
लीग स्टेज में कुल मिलाकर 70 मुकाबले खेले जाएँगे, जिसमें से टॉप 4 टीम क्वालीफ़ायर/एलिमिनेटर के लिए क्वालीफाई करेंगी।