IPL 2024 : मैंने पहलवानी जरुर छोड़ी है पर... MS Dhoni की तूफानी पारी को लेकर ट्विटर पर आई जोरदार प्रतिक्रियाएं

Rahul
एमएस धोनी ने 9 गेंदों पर 3 चौके और 2 छक्कों की मदद से 28 रन बनाये (Photo Courtesy : IPL Website)
एमएस धोनी ने 9 गेंदों पर 3 चौके और 2 छक्कों की मदद से 28 रन बनाये (Photo Courtesy : IPL Website)

MS Dhoni Twitter Reactions : चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व कप्तान और विकेटकीपर बल्लेबाज एमएस धोनी का बल्ला आईपीएल 2024 (IPL 2024) में जोरदार चल रहा है। अपनी टीम के लिए अंतिम ओवरों में बल्लेबाजी करते हुए उन्होंने अभी तक इस सीजन में कई तूफानी पारियां खेली है। ऐसे में आज लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ एक बार फिर धोनी का बल्ला चला और फिर से विंटेज धोनी की याद सभी को आ गई। एमएस धोनी जब बल्लेबाजी करने उतरे तो चेन्नई का स्कोर 17.5 ओवर में 141 था लेकिन यहाँ से टीम ने अंतिम 13 गेंदों पर 35 रन बनाये जिसमें धोनी ने 9 गेंदों पर 28 रन जड़े।

एमएस धोनी ने अपनी इस जबरदस्त पारी में 3 चौके और 2 जबरदस्त छक्के जड़े। एमएस धोनी का स्ट्राइक रेट इस दौरान 300 से अधिक का रहा है। एमएस धोनी ने इस सीजन अभी तक 5 मुकाबलों में बल्लेबाजी की है, जिसमें उन्होंने 34 गेंदों का सामना करते हुए 255 के स्ट्राइक रेट से 87 रन ठोके है इन 87 रनों में उन्होंने अभी तक 7 चौके और 8 छक्के जड़े हैं। कमाल की बात यह है कि उन्हें कोई भी गेंदबाजी अभी तक आउट नहीं कर पाया है। वह सभी 5 पारियों में नाबाद रहे हैं।

MS Dhoni की जबरदस्त पारी को लेकर ट्विटर पर आई जोरदार प्रतिक्रियाएं

(थाला ने स्कूप शॉट से छक्का लगाया, एमएस धोनी मतलब मनोरंजन)

(धोनी इस आईपीएल में : मैंने पहलवानी जरुर छोड़ी है पर लड़ना नहीं भूला)

(द मैन, द मिथ, द लीजेंड - थाला धोनी )

(केवल एक गेंदबाज जिसने एमएस धोनी का विकेट इस सीजन लिया है)

(फील्डरों के बीच में से चौका - यह मेरा आज का फेवरेट शॉट रहा)

(यह खिलाड़ी 42 साल का है और कई युवा बल्लेबाजों से बेहतरीन खेल रहा है)

(अजीत अगरकर मुझे पासपोर्ट की सॉफ्टकॉपी क्यों भेज रहे हैं जिसपर यूएसए का वीजा लगा हुआ है)

(और वह वहां से भाग गया जैसे उसने कुछ किया ही नहीं)

(रात के इस समय में थाला का छक्का धोनी प्रीमियर लीग)

(महेंद्र सिंह धोनी उनसे बेहतर फिनिशर कोई नहीं है और इसपर कोई बहस नहीं हो सकती)

(धोनी लास्ट के 2-3 ओवर में)

(बॉलीवुड ने धोनी पर बायोपिक जल्दी बना दी है)

Quick Links