सुरेश रैना की बेटी ग्रेसिया की शरारतों ने सोशल मीडिया पर ख़ूब बटोरी सुर्ख़ियां

भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी और बॉलीवुड के सितारे तो खबरों में रहते ही हैं पर उनके बच्चे भी लगातार खबरों में रहते हैं| करीना कपूर के बेटे तैमूर भी सोशल मीडिया पर छाये रहते हैं, और वहीं क्रिकेट जगत की बात करें तो महेंद्र सिंह धोनी की बेटी जीवा भी अपनी मासूम शरारतों की वजह से सोशल मीडिया पर सभी को अपनी ओर आकर्षित करती हैं। अकेले धोनी ही नहीं बाकि खिलाड़ियों के बच्चे भी काफ़ी शरारती हैं, शिखर धवन के बेटे ज़ोरावर और सुरेश रैना की बेटी ग्रेसिया भी अपनी शरारत से लोगों को अपनी ओर रिझाते हैं। हाल ही में सुरेश रैना ने सोशल मीडिया पर अपने इंस्टाग्रामअकाउंट से ग्रेसिया की कुछ तस्वीरें और वीडियो पोस्ट किये जिसे काफ़ी लोगों ने देखा और पसंद भी किया।

❤️?Gracia

A post shared by Suresh Raina (@sureshraina3) on

सुरेश रैना की बेटी ग्रेसिया अभी दो साल की भी नहीं हुई है पर रैना उनकी मासूम शरारतों के वीडियो सोशल मीडिया पर साझा करते रहते हैं। ग्रेसिया और रैना की तस्वीरों को लोगों ने काफ़ी पसंद किया था।

❤️❤️?

A post shared by Suresh Raina (@sureshraina3) on

इस तस्वीर में सुरेश रैना अपनी पत्नी प्रियंका और बेटी ग्रेसिया और पूर्व भारतीय बल्लेबाज़ सचिन तेंदुलकर के साथ हैं। तस्वीर में ग्रेसिया सचिन को बड़े आश्चर्य से देख रही हैं।

Edited by Staff Editor