रंगों के त्योहार 'होली' के मौके पर विश्वभर के क्रिकेटरों ने फैंस को सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म ट्विटर के जरिए बधाई दी। ऑस्ट्रेलिया की टीम इस समय भारत दौरे पर है और उसके खिलाड़ियों ने होली का शानदार जश्न मनाया। विश्वभर के क्रिकेटरों ने फैंस को होली की शुभकामनाएं दी हैं। क्रिकेटरों ने फैंस को होली की शुभकामना देने के साथ ही सामाजिक संदेश तथा सुरक्षित होली खेलने की सलाह भी दी। पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान माइकल क्लार्क और ब्रेट ली ने होली खेलते हुई अपनी फोटो ट्विटर पर अपलोड करके फैंस को बधाई दी है। चलिए गौर करते हैं कि क्रिकेटरों ने किस अंदाज में फैंस को शुभकामनाएं दी : Have a very Happy and a Safe #Holi everyone. Please take care of the silent ones. #HappyHoli #SafeHoli pic.twitter.com/pn7Upm8xJM — Virat Kohli (@imVkohli) March 13, 2017 (सभी सुरक्षित होली खेले और शुभकामनाएं, कृपया शांत लोगों का ध्यान रखे) May this #Holi add more colours to your life. Have a happy & safe Holi! Also, a small request to save water :) pic.twitter.com/aXUVQaDQ7l — sachin tendulkar (@sachin_rt) March 13, 2017 (यह होली आपकी जिंदगी में अधिक रंग भरे, खुश और सुरक्षित होली की शुभकामनाएं, पानी बचाने की छोटी से गुजारिश) Wishing everyone a very happy n colourful holi #happyholi #colorful pic.twitter.com/5aDY0fP1KL — Irfan Pathan (@IrfanPathan) March 13, 2017 (सभी को खुश और रंगीन होली की शुभकामनाएं) Bright colors,water balloons,lavish gujiyas and melodious songs are the ingredients of perfect Holi.Wish you a very happy & wonderful Holi. pic.twitter.com/8GOhNEdDBa — VVS Laxman (@VVSLaxman281) March 13, 2017 (प्रकाशित रंग, पानी के गुब्बारे, लजीज गुजिया और सुरीले संगीत होली की सटीक सामग्री है, आप सभी को बहुत खुश और शानदार होली की शुभकामनाएं) Playing Holi Jamkar ! May the festival of colours spread joy, peace,happiness,wealth, and celebration in your life. #HappyHoli ! pic.twitter.com/K6h6uHpHRB — Virender Sehwag (@virendersehwag) March 13, 2017 (जमकर होली खेलिए, उत्सव के रंग ख़ुशी बिखेरे, शांति, ख़ुशी, सम्रद्धि और आपकी जिंदगी में जश्न मने) Playing holi today with the family pic.twitter.com/H6GPAa6cah — Denesh Ramdin (@shotta8080) March 13, 2017 (परिवार के साथ होली खेली) Happy Holi to all my Indian friends. Have a great time & @cricketaakash don't use too much green and gold colours as it might not come off!? — Dean Jones (@ProfDeano) March 12, 2017 (मेरे सभी भारतीय दोस्तों को होली की शुभकामनाएं, आपका अच्छा समय बीते, आकाश चोपड़ा आप हरे और सुनहरे रंग का ज्यादा इस्तेमाल मत करना क्योंकि यह जल्दी नहीं छूटता) Happy Holi everyone. Hope you all enjoy your day. #festivalofcolours #festivaloflove https://t.co/wSjzP22P3X — David Warner (@davidwarner31) March 13, 2017 (सभी को होली की शुभकामनाएं, उम्मीद करता हूं कि आप सभी अपने दिन का पूरा आनंद उठाएंगे) Happy Holi everyone! This is my before shot. Can't wait to throw some colour ? going live on my… https://t.co/ZPLlbGcmSl — Brett Lee (@BrettLee_58) March 13, 2017 (सभी को होली की शुभकामनाएं, यह मेरे होली में जाने से पहले की फोटो है, रंग खेलने के लिए इंतजार नहीं कर सकता) Happy holi!! Enjoying celebrating with some local families. ??? pic.twitter.com/qlYS83pnb9 — Michael Clarke (@MClarke23) March 13, 2017 (होली की शुभकामनाएं, स्थानीय परिवारों के साथ होली का आनंद उठाया) Messed up and loving it!!! #HappyHoli @BrettLee_58 pic.twitter.com/N4pEtyIDl2 — Matthew Hayden AM (@HaydosTweets) March 13, 2017 (हाल बेहाल है, लेकिन पूरा आनंद उठाया)