वीडियो: जब सुरेश रैना के गाने ने किया सभी को खिलाड़ियों को "मदहोश"

भारत श्रीलंका और बांग्लादेश के बीच श्रीलंका में टी20 ट्राई सीरीज़ जारी है, जहां टीम इंडिया ने अभी तक दो मैच खेले हैं जिसमे उनका स्कोर 1 -1 है। भारतीय टीम अपना पहला मैच श्रीलंका से हार गया थी लेकिन दूसरे मैच में भारत ने अच्छा प्रदर्शन दिखाया और बांग्लादेश की टीम को हरा कर जीत अपने नाम की। इस जीत के टीम इंडिया के खिलाड़ी भी श्रीलंका में मौ मस्ती करते हुए नज़र आए। इस दौरान सुरेश रैना का अनदेखे रुप ने भी सभी को चौंका दिया, सुरेश रैना किशोर कुमार का गाना गाने लगे थे जिससे सभी खिलाड़ियों ने पसंद भी किया। किशोर कुमार का प्रसिद्ध गीत "यह शाम मस्तानी " सुरेश रैना गुनगुनाने लगे। रैना के गायन के दौरान दो गिटारिस्ट और कोंगो वादक भी वहीं मौजूद थे और उन्होंने सुरेश रैना के सुर के साथ अपना संगीत बजाया। रैना की यह प्रस्तुति सोशल मीडिया पर काफ़ी वायरल हो रही है, बीसीसीआई ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से सुरेश रैना की यह प्रस्तुति लोगों के साथ साझा की।

इसे आप यहां क्लिक कर देख और सुन सकते हैं।

आपको ये भी याद होगा कि सुरेश रैना को गाने का काफ़ी शौक भी है और मेरठिया गैंगस्टर में उन्होंने 'तू मिली सब मिला' गाना गाया था। बांग्लादेश के खिलाफ मैच में सुरेश रैना ने 28 रन बनाये थे जिसमें एक छक्का भी शामिल था। इस छक्के की बदौलत रैना तीसरे भारतीय खिलाड़ी बन गए है जिन्होंने टी-20 मैच में 50 से अधिक छक्के जड़े हैं। इस सूची में पहला नाम युवराज सिंह का है जिन्होंने कुल 74 छक्के जड़े और दूसरे रोहित शर्मा हैं जिन्होंने 68 छक्के जड़े।

Edited by Staff Editor