Free Fire MAX में 3 सबसे जबरदस्त तरीके जिनसे जीत प्रतिशत बढ़ाया जा सकता है

Free Fire MAX (Image Credit ff.garena.com)
Free Fire MAX (Image Credit ff.garena.com)

Free Fire MAX: फ्री फायर मैक्स (Free Fire MAX) में हर कोई खुद को दूसरे के मुकाबले बेहतर साबित करना चाहता है। यह काम आसान नहीं है और इसमें बहुत मेहनत लगती है। कई लोग मैच जीतने की कोशिश करते हैं लेकिन किसी कारण से हमेशा ही उन्हें असफलता का सामना करना पड़ता है। कुछ तरीकों का उपयोग करके आप जीत प्रतिशत के मामले में सुधार कर सकते हैं। इस आर्टिकल में हम उन्हीं तरीकों के बारे में जानेंगे।


Free Fire MAX में 3 सबसे जबरदस्त तरीके जिनसे जीत प्रतिशत बढ़ाया जा सकता है

1) सही कैरेक्टर और पेट का चुनाव

youtube-cover

कैरेक्टर्स और पेट्स के पास अनोखी ताकत होती है। इनका सही उपयोग आपको फाइट्स में जीत दिला सकता है और अंत तक पहुंचा सकता है। ऐसे में आपको हमेशा ही उनके कॉम्बिनेशन के मामले में गलती नहीं करनी चाहिए। कैरेक्टर्स और पेट्स के ढेरों बढ़िया विकल्प गेम में मौजूद हैं।


2) हॉट ड्रॉप्स पर लैंड नहीं करें

youtube-cover

जीत प्रतिशत बढ़ाने के लिए अंत तक सर्वाइव करना बहुत जरुरी होता है। ऐसे में अगर आपको मैचों में जीत दर्ज करनी है, तो फिर हॉट ड्रॉप्स पर लैंड नहीं करें। इससे आप अंत तक सर्वाइव कर पाएंगे और फिर जीत के चांस काफी ज्यादा बढ़ जाएंगे। ऐसी जगह पर लैंड करें, जहां पर कोई भी नहीं हो। रोटेशन के दौरान भी इस बात का ध्यान रखें।


3) सोच-समझकर खेलें

youtube-cover

Free Fire MAX में कई लोग आक्रमक तरीके से खेलना पसंद करते हैं। यह चीज़ आपके लिए नुकसानदायक रह सकती है। आपको सोच-समझकर खेलना चाहिए। हर कदम अच्छी तरह से रखने पर आपकी जीत के चांस बढ़ जाते हैं। आराम से खेलकर अंत तक सर्वाइव करने और जीत दर्ज करने पर फोकस करेंगे, तो जरूर आपको फायदा होगा।

(नोट: इस आर्टिकल में लेखक ने अपनी राय दी है। सभी का खेलने का तरीका थोड़ा अलग रह सकता है।)