Free Fire MAX के OB44 अपडेट द्वारा कैरेक्टर्स में हुए बदलावों पर नज़र: जानिए कौनसा विकल्प हुआ है बेहतर?

Free Fire MAX (Image Credit ff.garena.com)
Free Fire MAX (Image Credit ff.garena.com)

Free Fire MAX: फ्री फायर मैक्स (Free Fire MAX) में OB44 अपडेट को 17 अप्रैल 2024 यानी कल जोड़ा गया है। यह अपडेट काफी सफल रहा है। इसी के साथ गेम में कई बड़े बदलाव देखने को मिले हैं। कुछ कैरेक्टर्स को बेहतर करने की कोशिश की गई है। इस आर्टिकल में हम अपडेट के साथ कैरेक्टर्स में हुए बदलावों पर नज़र डालेंगे।


Free Fire MAX के OB44 अपडेट द्वारा कैरेक्टर्स में हुए बदलावों पर नज़र: जानिए कौनसा विकल्प हुआ है बेहतर?

youtube-cover

आप नीचे Free Fire MAX के OB44 अपडेट द्वारा कैरेक्टर्स में आए बदलावों पर नज़र डाल सकते हैं:

1- Tatsuya: Dash का दोबारा भर जाने का समय 45 सेकेंड्स से 60 सेकेंड्स हो गया है।

2- Ryden: एक्सप्लोसिव स्पाइडर की समय सीमा 30 सेकेंड्स से सीधा 60 सेकेंड्स हो गई है। इस कैरेक्टर का कूलडाउन अब कम होकर 60 सेकेंड्स कर दिया गया है।

3- Santino: मैनेक्विन की समय-सीमा 25 सेकेंड्स हो गई है। इसी बीच कुछ अन्य चेंज हुए हैं और कूलडाउन को 60 सेकेंड्स पर ला दिया गया है।

4- Joseph: मूवमेंट स्पीड को 10% सुधार हुआ है और कूलडाउन को 45 सेकेंड्स का कर दिया गया है।

5- Nikita: रीलोड स्पीड अब 20% से 30% हो गई है। अगर आप विरोधी पर हमला करते हैं, तो 10 सेकेंड तक 30% अधिक हीलिंग डिडक्शन होगा।

6- Caroline: शॉटगन होल्ड करते समय मूवमेंट स्पीड को 13% से बढ़ाकर अब सीधा 16% कर दिया गया है।

7- Kapella: दोस्तों की मदद करने पर 80 HP शील्ड मिलती है और मूवमेंट स्पीड 80% तक बढ़ जाती है। अब इस बूस्ट का इफेक्ट 4 सेकेंड्स तक कम कर दिया। इसके साथ ही नॉकआउट हुए दोस्तों की ब्लीड स्पीड भी कम हो गई है।

बाकी सभी कैरेक्टर्स पहले की तरह ही हैं, उनमें कोई चेंज नहीं है।


अपडेट के साथ कुछ अन्य बदलाव भी देखने को मिले हैं। खरीदी के समय पर एक्टिव स्किल्स को उपयोग नहीं किया जा सकेगा। Awakened Alok के म्यूजिक नोट्स के लिए साउंड इफेक्ट्स को जोड़ दिया गया है।