Kabaddi World Cup 2016: थाईलैंड को हराकर भारत पहुंचा फ़ाइनल में, ईरान से होगी ख़िताबी भिड़ंत

भारत ने दूसरे सेमीफ़ाइनल में एकतरफ़े मुक़ाबले में थाईलैंड को 73-20 के बड़े अंतर से शिकस्त दी, इस मैच में टीम इंडिया ने 6 बार थाईलैंड को ऑलआउट किया। रेड में जहां परदीप नरवाल और अजय ठाकुर ने सुपर-10 हासिल किया, तो सुरेंद्र नाड़ा ने टैकल में हाई फ़ाइव किया। मैच में भारत का दबदबा पूरी तरह से क़ायम रहा, थाईलैंड कहीं से भी भारत को टक्कर देती नज़र नहीं आई। भारत अब रविवार को रात 8 बजे ईरान के ख़िलाफ़ ख़िताबी भिड़ंत के लिए दंगल में उतरेगी। 40'' इसी के साथ भारत ने 53 अंको के विशाल अंतर से थाईलैंड को करारी शिकस्त दी है, भारत फ़ाइनल में पहुंची


40'' एक और अंक मिला भारत को और अब भारत 72-19 से आगे, टीम इंडिया को 53 अंको की बढ़त


आख़िरी मिनट में चलता हुआ मुक़ाबला

39'' थाईलैंड की ओर से एक रेड और अंक ले गए, भारत अब 70-16 से आगे


38'' भारत को एक और रेड प्वाइंट और अब भारत ने 70 अंक हासिल किए


38'' थाईलैंड की ओर से एक और रेड, और इस बार एक अंक बोनस का मिला, भारत अभी भी 69-15 से आगे


37'' किरण परमार की पहली रेड और एक अंक ले गए किरण, भारत अब 69-14 से आगे


37'' थाईलैंड को एक और अंक मिला, अब स्कोर 68-14 भारत के पक्ष में


36'' नितिन तोमर की रेड और एक अंक हासिल किया, भारत को एक अंक मिला


36'' भारत का एक बार फिर शानदार डिफ़ेंस और एक और अंक भारत को मिला, भारत 67-12 से आगे


33'' थाईलैंड की ओर से रेड और चेरालाथन का किया शिकार, एक अंक थाईलैंड को मिला, भारत 64-12 से आगे


32'' इस बार मोहित चिल्लर का ब्लॉक और एक और अंक भारत को मिला, टीम इंडिया जीत की ओर बढ़ती हुई, स्कोर 64-11


31'' थाईलैंड की ओर से रेड और शानदार ब्लॉक मंजीत चिल्लर का, भारत को एक और अंक मिला, अब बढ़त 63-11 की


31'' नितिन तोमर की रेड और पकड़ा गए इस बार तोमर, थाईलैंड को एक अंक मिला, भारत अब भी 62-11 से आगे


30'' थाईलैंड की ओर से रेड और शानदार टैकल सुरेन्द्र नाड़ा का, नाड़ा का हाई फ़ाइव पूरा और इसी के साथ एक बार फिर थाईलैंड ऑलआउट, छठी बार थाईलैंड ऑलआउट, भारत 62-10 से आगे


30'' नितिन तोमर का रेड और शानदार रेड, सुपर रेड किया और 3 अंक ले गए नितिन, भारत अब 58-10 से आगे


29'' परदीप नरवाल की रेड और पहली बार परदीप टैकल किए गए, थाईलैंड दहाई का आंकड़ा छूते हुए, 10 अंक हुए थाईलैंड को, भारत अब 55-10 से आगे


29'' नितिन तोमर की पहली रेड और ले गए एक अंक, भारत 55-9 से आगे


28'' अनूप कुमार का इस बार शिकार किया, थाईलैंड के रेडर ने, थाईलैंड को एक अंक, भारत 54-9 से आगे


28'' एक और अंक ले गए भारतीय रेडर, अब भारत 54-8 से आगे


27'' परदीप नरवाल की करो या मरो की रेड और दो अंक ले गए परदीप, भारत 53-8 से आगे


25'' एक बार फिर थाईलैंड ऑलआउट, 25 मिनट में थाईलैंड पांचवीं बार ऑलआउट, अब टीम इंडिया 51-8 से आगे


25'' सुरेन्द्र नाड़ा का शानदार टैकल और एक अंक मिला और भारत को, टीम इंडिया 47-8 से आगे


24'' परदीप नरवाल की रेड और एक अंक ले गए परदीप नरवाल, अब परदीप का भी सुपर-10, इस मैच में भारत का दूसरा सुपर-10, भारत 46-8 से आगे


23'' अजय कुमार की रेड और एक और अंक ले गए अजय, भारत अब 45-8 से आगे


23'' थाईलैंड की ओर से रेड और नाड़ा का शानदार टैकल, भारत 44-8 से आगे


22'' भारत को एक और अंक इस बार मोहित चिल्लर का शानदार टैकल और टीम इंडिया 43-8 से आगे


22'' एक बार फिर ऑलआउट थाईलैंड और अजय ठाकुर का कबड्डी विश्वकप 2016 में चौथा सुपर-10, भारत अब 42-8 से आगे


21'' अजय ठाकुर की पहली रेड सेकंड हाफ़ में और आते ही अजय ठाकुर ने किया दो शिकार, भारत 38-8 से आगे, थाईलैंड फिर ऑलआउट के क़रीब


दूसरा हाफ़ शुरू...
पहले हाफ़ के बाद भारत 36-8 से थाईलैंड पर बढ़त बनाए हुए है, और फ़ाइनल में एंट्री लेने के बेहद क़रीब जहां ईरान पहले ही पहुंच चुका है। पहले हाफ़ में भारत के आस पास भी नहीं दिख रहे थाईलैंड के ख़िलाड़ी।

20'' भारत की ओर से एक और रेड और एक अंक और मिला, भारत पहले हाफ़ तक 36-8 से आगे


20'' थाईलैंड की ओर से रेड और एक अंक बोनस का मिला, भारत 35-8 से आगे


19'' अनूप कुमार की रेड और पुंचू का किया शिकार, भारत 35-7 से आगे


18'' अजय ठाकुर की रेड और एक और अंक हासिल किया, भारत 34-7 से आगे


18'' एक बार फिर थाईलैंड की टीम ऑलआउट, पहले हाफ़ में तीसरी बार थाईलैंड ऑलआउट, भारत 33-7 से आगे


17'' परदीप नरवाल की रेड और ये सुपर रेड, 3 अंक मिला परदीप को, भारत अब 30-6 से आगे, परदीप के 9 रेड प्वाइंट, सुपर-10 से सिर्फ़ एक अंक पीछे, थाईलैंड एक बार फिर ऑलआउट के क़रीब


17'' अजय ठाकुर की रेड और एक बार फिर अजय क़ामयाब, 6 रेड प्वाइंट अजय के नाम भी, भारत 27-6 से बढ़त बनाए हुए


16'' थाईलैंड की ओर से रेड और सुरजीत का शानदार ब्लॉक, राइट कॉर्नर से संदीप आए और टैकल किया, भारत को एक और अंक, स्कोर 26-6 भारत के पक्ष में


15'' परदीप नरवाल की एक और रेड, और एक और अंक ले गए, 6 रेड में परदीप के 6 अंक, भारत 25-6 से आगे


14'' थाईलैंड की ओर रेड और शानदार रेड दो अंक ले गए रेडर, भारत 24-6 से अब आगे


13'' थाईलैंड के डिफ़ेंस की पहली क़ामयाबी और मिला एक अंक, लेकिन भारत 24-4 से आगे


13'' अनूप कुमार की रेड, और एक प्वाइंट ले गए अनूप, भारत अब 24-3 से काफ़ी आगे


12'' एक बार फिर थाईलैंड ऑलआउट, भारत 23-3 से आगे, एकतरफ़ा मुक़ाबला चलता हुआ


12'' संदीप नरवाल की रेड और किया शिकार, थाईलैंड का बस अब अंतिम खिलाड़ी, भारत 20-3 से आगे


11'' परदीप नरवाल की रेड और एक और अंक हासिल किया, थाईलैंड के बस दो खिलाड़ी अब कोर्ट पर


10'' भारत का धमाकेदार प्रदर्शन जारी, रेड और डिफ़ेंड दोनों में ही कमाल का प्रदर्शन, एक और अंक भारत को और अब एक बार फिर थाईलैंड ऑलआउट के क़रीब, भारत 18-3 से आगे


10'' परदीप नरवाल की एक और रेड और एक अंक और हासिल किया, अनूप कुमार को रिवाईव किया, भारत 15-3 से आगे


9'' थाईलैंड की ओर से रेड और अनूप कुमार का किया शिकार, थाईलैंड को एक अंक, भारत 14-3 से आगे


8'' एक और बोनस अंक मिला टीम इंडिया को, बढ़त अब 14-2 से भारत के पास


8'' थाईलैंड की ओर से एक और रेड और पकड़ाए गए, एक और अंक भारत को 13-2 से अब भारत आगे


7'' एक और अंक मिला भारत, एक के बाद एक अंक भारत को मिलता हुआ, भारत 12-2 से आगे


6'' सिर्फ़ 6 मिनट में थाईलैंड को ऑलआउट किया भारत ने, परदीप नरवाल ने अंक हासिल किया, भारत 11-2 से आगे


6'' संदीप नरवाल की रेड और एक अंक और ले गए, भारत अब 8-1 से आगे


5'' थाईलैंड की ओर से रेड और पकड़ा गए रेडर, भारत को एक और अंक, 7-1 से बढ़त


4'' अब अजय ठाकुर की रेड और एक बार फिर अंक ले गए अजय, भारत 6-1 से आगे


4'' थाईलैंड की ओर से रेड, और संदीप नरवाल का किया शिकार, थाईलैंड ने खोला खाता, भारत 5-1 से आगे


3'' परदीप नरवाल की रेड और एक अंक और ले गए परदीप, भारत अब 5-0 से आगे


3'' एक और अंक मिला भारत को, तीन मिनट में 4-0 से आगे, धमाकेदार आग़ाज़ टीम इंडिया का


2'' थाईलैंड की ओर से अब करो या मरो की रेड, और डैश किए गए रेडर, भारत को एक और अंक, अब 3-0 से बढ़त


2'' भारत की ओर से दूसरी रेड परदीप नरवाल की और अपने ही अंदाज़ में एक अंक ले गए, भारत 2-0 से आगे


1'' भारत की ओर से पहली रेड अनूप कुमार की, और एक अंक बोनस का लेकर आए, भारत 1-0 से आगे


1'' पहली रेड थाईलैंड के लिए टीम पूंचु, लेकिन ख़ाली गई रेड


मैच शुरू...
भारत ने टॉस जीतकर कोर्ट चुना है, थाईलैंड का पहला रेड होगा

बस अब हो जाइए तैयार, भारतीय खिलाड़ी दंगल में पहुंच चुके हैं और अब से बस कुछ ही लम्हों में शुरू हो जाएगी दूसरे सेमीफ़ाइनल की जंग, जिसे जीतने वाली टीम ईरान के साथ खेलेगी कल शाम ख़िताबी मुक़ाबला। नमस्कार स्वागत है आपका स्पोर्ट्सकीड़ा लाइव अपडेट में, कबड्डी विश्वकप अब अंतिम चरण में पहुंच गया है, जहां आज इस बात का फ़ैसला हो जाएगा कि किन दो टीमों के बीच रविवार को ख़िताबी भिड़ंत होगी। अहमदाबाद में आज दूसरे सेमीफ़ाइनल में भारत का सामना थाईलैंड के ख़िलाफ़ होगा। जिसे जीतने वाली टीम ख़िताब से बस एक क़दम दूर रह जाएगी, भारत का मौजूदा फ़ॉर्म और होम कंडीशन उन्हें ख़िताब का प्रबल दावेदार मान रहे हैं। लेकिन कबड्डी के इस खेल में किसी भी टीम को कम आंकना सही नहीं कहा जा सकता है, वह भी तब जब मुक़ाबला सेमीफ़ाइनल का हो।

भारत ने विश्वकप में अपने अभियान का आग़ाज़ हार के साथ किया था, जब पहले मैच में दक्षिण कोरिया के हाथों उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। लेकिन उसके बाद से टीम इंडिया का प्रदर्शन शानदार रहा है। भारत ने लीग स्टेज में दक्षिण कोरिया से हारने के बाद ऑस्ट्रोलिया को 54-20, बांग्लादेश को 57-20, अर्जेंटीना को 74-20 और इंग्लैंड को 69-18 से हराया है। भारत ने पूल ए में 5 मैचों में 4 जीत और 1 हार के साथ 21 अंक हासिल किए और नंबर-2 पर रहे, जबकि 5 मैचों में 5 जीत के साथ दक्षिण कोरिया ग्रुप में टॉप पर काबिज़ रही। तो वहीं थाईलैंड ग्रुप बी की टेबल टॉपर है। थाईलैंड को अब तक सिर्फ़ एक मैच में हार का सामना करना पड़ा है, जहां ईरान ने इस टीम को 64-23 से शिकस्त दी थी। इस सेमीफ़ाइनल मुक़ाबले में भारत के लिए जीत की गारंटी होगी उनके शानदार रेडर्स, जिसमें अजय ठाकुर, परदीप नरवाल और राहुल चौधरी शामिल हैं। इन रेडर्स की तिकड़ी का सामना थाईलैंड के लिए आसान नहीं होगा। इसके अलावा भारतीय कप्तान अनूप कुमार और थाईलैंड के कप्तान खुनाकोन चंजारोन के बीच भी दिलचस्प मुक़ाबले की भी उम्मीद होगी।

तो तैयार हो जाइए इस मुकाबले के लिए जहां भारतीय टीम जीत के साथ फाइनल में अपनी जगह सुनिश्चित करना चाहेगी। हम पल-पल की खबर के साथ आपके लिए यहां मौजूद हैं।

Edited by Staff Editor