5 WWE सुपरस्टार्स जो ड्राफ्ट के समय चौंकाने वाली वापसी कर सकते हैं

ब्रैंड स्पलिट आने से पहले WWE चारों तरफ रोमांच पैदा करना चाहेगी। जो WWE को लगातार फॉलो करते हैं, वो तो यहाँ होने वाली हर चीज से वाकिफ हैं ही, लेकिन WWE उन फैंस को भी जोड़ना चाहता है, जोकि इस प्रॉडक्ट से काफी समय से दूर हैं। ऐसा करने के लिए सबसे अच्छा तरीका है कई पुराने स्टार्स को वापस लाया जाए, जिनकी उम्मीद किसी ने ना की हो। आइये नज़र डालते है उन 5 स्टार्स पर, जिनके वापस आने तहलका मच सकता हैं। #5 एरिक बिशफ 20130217_bischoff_642-1466994576-800 WWE ब्रैंड स्पलिट को देखते हुए कई पूर्व जनरल मैनेजर्स को वापस ला रही है। इनमें से एक चेहरा, जो अब तक नज़र नहीं आया है, वो है एरिक बिशफ। बिशफ जब रॉ के जनरल मैनेजर थे, तब उनका कार्यकाल बहुत ही शानदार रहा था। एक ऐसे शख्स के लिए, जिसनें लगभग WWE को रास्ते पर ला दिया था, उसी ने आकर कंपनी में वापस काम किया, यह बहुत ही हैरान करने वाला था।

बिशफ इस समय अपने दूसरे कामों में व्यस्त है, लेकिन उन्होंने हाल ही में WWE से उनकी डीवीडी के हाथ मिलाया है और उसे देखकर तो ऐसा ही लगता है कि उनके संबंध कंपनी के साथ अभी भी अच्छे है। अगर बिशफ वापस आकर किसी एक ब्रैंड को चलाते है, तो वो WWE फैंस को झूमने में मजबूर कर देंगे।
#4 जो स्टाइल्स wwe-2k17-joey-styles-1467897757-800

जो स्टाइल्स इस लिस्ट में शामिल दूसरे नामों की तरह कोई बड़ा नाम तो नहीं है, लेकिन इस बात में कोई शक नहीं है कि उनकी आज भी काफी इज्ज़त है। स्टाइल्स जोकि ECW के आवाज थे, वो अभी भी WWE के डिजिटल सेक्शन में काफी अच्छा कम कर रहे है। हालांकि ब्रैंड स्पलिट के आने के बाद WWE उन्हें एक कमेंटेटर के रूप में इस्तेमाल कर सकती है। ब्रैंड स्पलिट आने के बाद WWE रॉ और स्मैकडाउन में दो अलग ब्रॉडकास्टिंग टीम रखना चाहेगी। माइकल कोल, जेबीएल, ब्रायन सैक्सटन, मौरो रनालो और जैरी लॉलर जैसे नांम अच्छा कर सकते हैं, लेकिन जो के आने से यह टीम और रोमांचक लगेगी। #3 गोल्डबर्ग goldberg-1465943197-800 गोल्डबर्ग को काफी समय से WWE में नहीं देखा गया है। गोल्डबर्ग का कंपनी के साथ सफर बहुत ही निराशाजनक रहा और उसी के बाद उन्होंने कंपनी को छोड़ दिया। उन्हें हाल ही में WWE 2K17 में देखा गया। कंपनी ने उस विडियो में सुपलेक्स सिटी की तरफ इशारा किया हुआ है, जिससे देखकर आने वाले में गोल्डबर्ग और लैसनर के बीच मैच की संभावना भी बढ़ाता है। हालांकि यह रैसलमेनिया के समय ही हो सकता है। कोई भी फैन ड्राफ्ट के समय गोल्डबर्ग की वापसी की उम्मीद नहीं कर रहा, इसलिए कंपनी को इसे ज्यादा महत्व नहीं देना चाहिए। #2 स्टीव ऑस्टिन stone-cold-steve-austin-660x400-1467897938-800 एरिक बिशफ की तरह स्टीव ऑस्टिन भी एक महान जनरल मैनेजर साबित हो सकते है। हालांकि बिशफ की तुलना में, ऑस्टिन को इस किरदार में लाने के लिए बहुत मेहनत करनी पड़ेगी। ऑस्टिन और WWE में अभी भी डील है और वो हाल ही में WWE नेटवर्क में नज़र आए थे। ऑस्टिन स्मैकडाउन के जनरल मैनेजर के रोल में बिल्कुल सही बैठते है, क्योंकि WWE को इस ब्रैंड को आगे बढ़ाना सबसे बड़ी चुनौती है। ऑस्टिन एक ऐसा चेहरा है, जो इस ब्रैंड की लोकप्रियता बड़ा सकते है। #1 शॉन माइकल shawn-michaels-hbk-1408869024-1429504851-2360024-1442038222-800-1467898043-800 जब से फैंस ने शॉन माइकल को रैसलमेनिया में देखा था, तब से उनकी वापसी को लेकर कयास लगाने जाने लगें। माइकल अभी भी काफी फिट नज़र आते है और वो अभी दो साल और लड़ सकते है। उन्हें वापस आने से सिर्फ एक ही चीज रोक रही है और वो है उनकी कसम। वो रैसलमेनिया में अंडरटेकर के खिलाफ मैच हारने के बाद वो रिटायर हो गए थे, लेकिन फैंस के लिए यह कोई बड़ी बात नहीं हैं। माइकल के आने से ना सिर्फ ब्रैंड को मजबूती मिलेगी, बल्कि हमें कुछ ड्रीम मुक़ाबले भी देखने को मिल सकते हैं, जैसे शॉन माइकल Vs सैथ रॉलिंस, शॉन माइकल Vs एजे स्टाइल्स, शॉन माइकल Vs शिनसुके नाकामुरे और कई और मुक़ाबले देखने को मिल सकते हैं। लेखक- रंजिथ रविनद्रन, अनुवादक- मयंक महता