WrestleMania में रॉ विमेंस चैंपियन बनकर हील टर्न अपना सकती हैं बेली

रॉ के विमेंस डिवीजन के लिए एक बहुत बड़ी खबर सामने आ रही है। Cage Side Seats रैसलमेनिया में बेली रॉ विमेंस चैंपियनशिप मैच जीतकर चैंपियन बन सकती है, और इसके बाद वो हील टर्न लेकर समरस्लैम में साशा बैंक्स से मुकाबला कर सकती है। बेली और शार्लेट का मुकाबला रैसलमेनिया के लिए पहले से पक्का हो चुका है। बेली ने शार्लेट को रॉयल रंबल में भी चुनौती दी थी। लेकिन बेली वहां पर हार गई थी। वहीं अगले हफ्ते मंडे नाइट रॉ में विमेंस चैंपियनशिप के लिए बेली और शार्लेट का मुकाबला भी होना है। शार्लेट ने अभी बहुत बड़ा रिकॉर्ड कायम किया है। इस समय चैंपियनशिप मैच में 16-0 से आगे चल रही है, और उन्होंने ये रिकॉर्ड बनाया है। इसलिए उन्हें क्वीन कहा जाता है। उधर रोडब्लाक में साशा बैंक्स और शार्लेट के बीच की ल़ड़ाई खत्म हुई थी। उनका मुकाबला इसके बाद नाया जैक्स से हुआ। वो लगातार दो साल से रॉयल रंबल में हार गई थी। और उसके बाद रॉ में भी हार गई थी। बहुत देर बाद हील टर्न का साइन उन्होंने दिया है। बेली और साशा के बीच लड़ाई कराने के लिए बीज भी बो दिए गए है। इन दोनों के बीच झगड़ा लगभग पक्का है। अफवाहें ये भी सामने आ रही है कि, रैसलमेनिया में विमेंस चैंपियनशिप के लिए शार्लेट, साशा बैंक्स, बेली और नाया जैक्स के बीच 4वे फैटल मैच हो सकता है। अगर बेली चैंपियन बन जाएंगी तो फिर वो टॉप पर चली जाएंगी। जैसे की पहले वो NXT में थी। NXT में भी उनके चैंपियन बनने तक उनका काफी पॉजिटिव रोल दिखाया गया था। रैसलमेनिया में इस बार बेली और साशा बैंक्स का ड्रीम मैच हो सकता है। हालांकि इन दोनों के रास्ते रैसलमेनिया में होने वाले इस सिंगल मैच से नहीं रूकेंगे। बेली और साशा का मुकाबला विमेंस चैंपियनशिप के इतिहास में सबसे अच्छा मैच होगा। खासकर की NXT के बाद अगर ऐसा देखने को मिले तो ये अपने आप में ही काफी अच्छा रहेगा। अगर समरस्लैम में इन दोनों का मैच होगा तो बेली को इसे भरने के लिए 3 महीने मिल जाएंगे। सवाल ये खड़ा होता है कि, अब उनका चैलेंजर कौन होगा ? अगर पेज वापस आती है तो वो एक अच्छा आइडिया हो सकता है। हालांकि ये तो पक्का है कि, रैसलमेनिया और समरस्लैम की लड़ाई इतनी जल्दी तय नहीं होने वाली है। बेली को विमेंस डीविजन में हमेशा छुपा रूस्तम माना जाता है। एक अच्छी स्टोरी उन्हें काफी अच्छी जगह पहुंचा सकती है। अगर रैसलमेनिया में बेली का मुकाबला शार्लेट से नहीं होता है तो इनकी लड़ाई आगे भी जारी रहेगी।