WWE यूनिवर्सल चैंपियन ब्रॉक लैसनर तोड़ा सीएम पंक का रिकॉर्ड

Ankit

यूनिवर्सल चैंपियन ब्रॉक लैसनर ने WWE का सबसे बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। जी, हां अब लैसनर सबसे बड़े चैंपियन बन गए हैं। दरअसल, लैसनर ने पूर्व चैंपियन सीएम पंक के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है। रैसलमेनिया 33 में गोल्डबर्ग को हराकर ब्रॉक लैसनर ने यूनिवर्सल चैंपियनशिप पर कब्जा किया था। जिसके बाद से लैसनर को WWE में कोई भी खिताबी मुकाबले में हरा नहीं पाया। लैसनर के सामने कई बड़े सुपरस्टार्स ने खिताब को पाने की कोशिश की लेकिन जीत हर वक्त ब्रॉक की हुई। करीब एक साल से ज्यादा लैसनर ने खिताब को अपने पास रखा है और वो अब पूर्व चैंपियन सीएम पंक के रिकॉर्ड तोड़ दिया है। सीएम पंक ने 434 दिनों तक WWE टाइटल को अपने पास रखा था लेकिन अब ब्रॉक लैसनर ने 435 दिनों तक इसे अपने पास रखा। रैसलमेनिया 34 में ये उम्मीद जताई जा रही थी कि रोमन रेंस के खिलाफ ब्रॉक लैसनर अपना टाइटल गंवा देंगे। लेकिन ऐसा नहीं हुआ और लैसनर ने अपना टाइटल डिफेंड कर लिया। इसके बाद ग्रेटेस्ट रॉयल रंबल में भी कुछ ऐसा ही हुआ। यहां भी रोमन रेंस को हार का सामना करन पड़ा। आपको बता दे कि सीएम पंक ने WWE में चैंपियनशिप को अपने पास 434 दिनों तक रखा था। मॉडर्न एरा में सबसे लंबे समय तक WWE चैंपियन रहने का रिकॉर्ड सीएम पंक के ही नाम था। वहीं लैसनर ने इस रिकॉर्ड को तोड़कर इतिहास रचा हैं। लैसनर ने रैसलमेनिया 34 के बाद कोई मैच नहीं लड़ा है और रिपोर्ट्स के अनुसार वो समरस्लैम तक नहीं लड़ने वाले हैं। लैसनर ने 2 अप्रैल (भारत में 3 अप्रैल) साल 2017 में खिताब को अपने नाम किया था। अब लैसनर 435 दिनों तक चैंपियन बने हुए हैं। पंक ने 434 दिन तक चैंपियन रहते हुए 141 बार टाइटल डिफेंड किया था, जिसमें हाउस शो, पीपीवी और लाइव इवेंट और डार्क मैच शामिल है, जबकि लैसनर ने सिर्फ 10 बार अपने खिताब को डिफेंड किया, जिसमें चार हाउस शो है। खैर, ब्रॉक लैसनर एक पार्ट टाइमर रैसलर के रुप में WWE में काम करे रहे हैं। 17 जून को होने वाली मनी इन द बैंक में ब्रॉक लैसनर शामिल नहीं है, ऐसे में ये रिकॉर्ड दिन पर दिन और बड़ा होते जाएगा।