WWE फास्टलेन के कार्यक्रम में ब्रॉक लैसनर को नहीं किया गया हैं शामिल

WWE सुपरस्टार और UFC वर्ल्ड चैंपियन ब्रॉक लैसनर के फैंस के लिए एक बुरी खबर सामने आ रही है। allwrestlingnews.com के अनुसार ब्रॉक लैसनर को रॉ के मेन इवेंट फास्टलेन के कार्यक्रम में शामिल नहीं किया गया है। ये फाइनल पे-पर-व्यू होता है जहां से रोड टू रैसलमेनिया 33 शुरू होगा। कुछ हफ्ते पहले WWE ने लैसनर के रैसलमेनिया तक के कार्यक्रम की जानकारी दी थी। इसमें मनडे नाइट रॉ के अलावा इवेंट भी शामिल थे। कुछ लोगों का ये मानना है कि ये साधारण प्रोमो उनके एडवोकेट पॉल हेमन ने जारी किया है। फैंस लैसनर को कुछ सालों तक हर इवेंट में देखना चाहते है, और फैंस लैसनर को दिलो जान से प्यार करते है। हमेशा रिंग में वो उन्हें ही देखना पसंद करते है। लेकिन फास्टलेन में शामिल ना होने की खबर से फैंस के लिए थोड़ा बहुत प्रॉब्लम जरूर है। ये तो सोचन वाली बात है कि पूरे साल लैसनर को कौन टक्कर देगा, और इसके लिए अफवाहें ये भी है कि रैसलमेनिया से पहले गोल्डबर्ग और लैसनर के बीच एक रीमैच भी हो सकता है। दो हफ्ते बाद लैसनर का मुकबला रॉयल रंबल में गोल्डबर्ग से होना है। जहां से वो रैसलमेनिया के लिए उनके खिलाफ लड़ाई की शुरूआत कर सकते है। रॉयल रंबल का सभी फैंस को इंतजार है, और सभी यहां लैसनर को एक बड़े रूप में देखना चाहते है। क्योंकि इसके बाद रैसलमेनिया की तैयारियां शुरू हो जाएगी। वैसे इस हफ्ते रॉ में लैसनर ने वापसी कर अपनी इच्छा जाहिर कर दी है। सर्वाइवर सीरीज के बाद लैसनर पहली बार रिंग में उतरे थे। सर्वाइवर सीरीज में गोल्डबर्ग ने उन्हें 2 मिनट में हरा दिया था। वो हार उनके जेहन में जरूर होगी, और वो रॉयल रंबल में इसका बदला लेने जरूर उतरेंगे। उधऱ गोल्डबर्ग भी एक बार फिर लैसनर को धूल चटाने के मूड से रिंग में नजर आएंगे।

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications