WrestleMania 32 में डीन एंब्रोज से होना था मेरा मुकाबला: क्रिस जैरिको

Busted Open Radio को हाल ही में क्रिस जैरिको ने अपना इंटरव्यू दिया। यहां पर उन्होंने कई मुद्दों पर बातचीत की। साथ ही उन्होंने ये भी खुलासा किया कि, रैसलमेनिया 32 में ऑरिजनल प्लान के मुताबिक डीन एंब्रोज से उनका सामना होना था।

Ad

पिछले साल जनवरी में रॉ के चौथे एपिसोड में क्रिस जैरिको ने WWE में वापसी की थी। इसके बाद उन्होंने रॉयल रंबल में शिरकत की। जहां 50 मिनट की फाइट के बाद डीन एंब्रोज ने उन्हें एलिमिनेट किया था। पिछले साल रॉयल रंबल में डीन एंब्रोज के द्वारा एलिमिनेट होने के बाद से कई लोगों ने ये सोचा था कि, रैसलमेनिया 32 में उनका सामना एंब्रोज से होगा। लेकिन ऐसा नहीं हुआ। अंत में उनका मुकाबला एजे स्टाइल्स के साथ हुआ। रैसलमेनिया 32 से पहले भी कई बार इनके बीच में नोंक झोंक हुई थी। एजे स्टाइल्स और क्रिस जैरिको दोनों हील टर्न लेकर एक दूसरे का सामना कर रहे थे। रैसलमेनिया में क्रिस जैरिको ने एजे स्टाइल्स को बुरी तरह हरा दिया था। इंटरव्यू के दौरान जैरिको ने कहा कि, वो 2015 में वापसी के बारे में सोच रहे थे। ऐसा नहीं हो पाया। साथ ही वो कई और इवेंट में भी काम करना चाहते थे। लेकिन 2015 में ऐसा कुछ भी नहीं हो पाया। उनका कहना था कि, डीन के साथ रैसलमेनिया 32 में उनका मैच होना था। क्रिस जैरिको का कहना था कि, " रैसलमेनिया को लेकर ऑरिजनल प्लान ये था की मेरा मुकाबला डीन एंब्रोज के साथ होना था। मैं सोचता हूं कि, मैंने बेबीफेस के तौर पर काम करना शुरू कर दिया था। जो दर्शकों को भी काफी अच्छा लग रहा था। लेकिन मैं ये भी जानता था कि, ये सब एक मजे के तौर पर है, और ज्यादा से ज्यादा से काफी हंसने वाली बात थी" क्रिस जैरिको रैसलमेनिया 32 में डीन का सामना नहीं कर पाए। हालांकि इसके बाद इन दोनों के बीच में कई बार गहमा गहमी रही थी। कई बार एक दूसरे से ये आपस में भिड़ गए थे। फिलहाल ये दोनों सुपरस्टार अलग ब्रांंड में है। लेकिन उम्मीद ये ही है कि, फ्यूचर में इन दोनों के बीच में झगड़ा देखने को मिल सकता है।

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications