क्रिस जैरिको ने WWE के साथ नई डील साइन की

क्रिस जैरिको ने अपने पोडकास्ट टॉक इज़ जैरिको में बताया कि उन्होंने WWE के साथ नई डील साइन कर ली है। इस डील की वजह से जैरिको रैसलमेनिया 33 तक WWE का हिस्सा होंगे। जैरिको ने कहा, "आगे आने वाले महीने मजेदार होने वाले हैं। मेरे पास काम करने के लिए काफी सारे प्रोजेक्टस और WWE का काम है। मैं अपने शोज़ भी करता रहूंगा और इसी हफ्ते WWE के साथ नया कॉन्ट्रैक्ट साइन किया है। क्रिस जैरिको WWE के साथ कई छोटी-छोटी डील्स में काम कर रहे हैं और जब तक वो कंपनी के साथ रहना चाहते हैं, डील को आगे बढ़ा देते हैं। जैरिको ने पिछले साल शानदार काम किया, जिसकी वजह से उनकी पॉपुलैरिटी में काफी इजाफा हुआ। इसी कारण की वजह से वो WWE के साथ रुके हुए हैं। क्रिस जैरिको अपने रॉक बैंड फॉज़ी के साथ मिलकर 7वें एल्बम की शूटिंग में व्यस्त हो जाएंगे। 2014 के बाद ये फॉज़ी की पहली एल्बम होगी। अपने एल्बम की वजह से ही जैरिको ने WWE के साथ छोटी-छोटी डील साइन की हुई थी। जब जैरिको ब्रेक लेना चाहते हैं, वो ले सकते हैं। 2016-17 में जैरिको मेन इवेंट पिक्चर में रहे हैं और हाल ही में वो रोमन रेंस को हराकर यूएश चैंपियन भी बने हैं। रॉयल रम्बल मैच ने नतीजे पर क्रिस जैरिको का भविष्य निर्भर करेगा। अगर जैरिको रॉयल रम्बल मैच जीत जाते हैं तो वो रैसलमेनिया में यूनिवर्सल चैंपियनशिप के लिए केविन ओवंस के साथ फाइट कर सकते हैं या फिर यूएस चैंपियनशिप के लिए सैमी जेन के साथ नई फाइट शुरु कर सकते हैं। क्रिस जैरिको फिलहाल WWE में अपना सबसे यादगार समय बिता रहे हैं। हील होने के बावजूद भी उन्हें फैंस से जबरदस्त समर्थन मिलता है। लिस्ट ऑफ जैरिको और उनके स्टूपिड इडियट वाक्य को बहुत लोकप्रियता हासिल हुई है।

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications