WrestleMania में यूएस चैंपियनशिप के लिए क्रिस जैरिको और केविन ओवंस के बीच होगा मुकाबला

आज हुआ मंडे नाइट रॉ का एपिसोड काफी शानदार रहा। यहां रैसलमेनिया के लिए कई मैचों का एलान हुआ। इसमें सबसे मैच की घोषणा हुई क्रिस जैरिको और केविन ओवंस की। और ये मैच यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियनशिप के लिए होगा। दरअसल पिछले 1 साल से केविन ओवंस और क्रिस जैरिको ने साथ में काफी अच्छा समय बिताया है। इन्होंने फैंस को काफी एंटरटेन किया है। लेकिन तीन हफ्ते पहले रॉ में केविन ओवंस पलटी मारते हुए जैरिको की जमकर पिटाई कर दी और उन्हें हॉस्टिपटल पहुंचा दिया था। इसके बाद फास्टेलन में केविन ओवंस का मुकाबला यूनिवर्सल चैंपियनशिप के लिए गोल्डबर्ग से था। जैसा की सभी को अंदाजा था कि इस मैच में क्रिस जैरिको जरूर आएंगे। और हुआ भी ऐसा ही। क्रिस जैरिको ने बीच में आकर ओवंस का ध्यान भटका दिया। और केविन ओवंस यूनिवर्सल चैंपियनशिप हार गए थे। आज हुए मंडे नाइट रॉ की शुरूआत क्रिस जैरिको ने की। उन्होंने केविन ओवंस को बुलाया। क्रिस ने केविन ओवंस ने दोस्ती के साथ खिलवाड़ करने की वजह उनसे पूछी। ओवंस ने कहा कि तुम मेरे कभी अच्छे दोस्त नहीं रहे। इसलिए मैंंने ये सब किया। इसके बाद क्रिस जैरिको ने खुद केविन ओवंस को रैसलमेनिया 33 में यूनिवर्सल चैंपियनशिप के लिए चैलेंज किया। ओवंस ने भी इस चैलेंज को स्वीकार कर लिया। इसके बाद केविन ओवंस ने रिंग में जाकर क्रिस पर अटैक कर दिया। इस बीच में समोआ जो भी आ गए और दोनों मिलकर क्रिस की पिटाई करने लगे। लेकिन उन्हें बचाने फिर सैमी जेन आ गए। हालांकि इसके बाद क्रिस ओवंस का मुकाबला समोआ जो से और केविन ओवंस का मुकाबला सैमी जेन से हुआ। केविन ओवंस ने जहां सैमी जेन को हराया तो वहींं समोआ जो ने क्रिस जैरिको को हरा दिया। अब रैसलमेनिया में इन दोनों की लड़ाई पक्की हो चुकी है। रैसलमेनिया में अब क्रिस जैरिको यूनाइटेट स्टेट्स चैंपियनशिप को केविन ओवंस के खिलाफ डिफेंड करते हुए नजर आएंगे।

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications