'WrestleMania में शेन मैकमैहन कोई स्टंट करते हैं तो फिर वो कभी रिंग में वापस नहीं आ पाएंगे'

Wrestling Observer Radio के एपिसोड में डेव मैल्टजर और ब्रायन अल्वारेज ने कई मुद्दों पर चर्चा की। चाहे वो इस हफ्ते हुए रॉ के बारे में या फिर आने वाले रैसलमेनिया के बारे में। खासतौर पर उन्होंने रैसलमेनिया कार्ड को और अच्छा बनाने एवं रैसलमेनिया के हर सैगमेंट के बारे में गहरी बातचीत की। इस एपिसोड में खास बात ये रही कि, मैल्टजर ने रैसलमेनिया के बाद शेन मैकमैहन के स्वास्थ्य के बारे में चिंता व्यक्त की है। रैसलमेनिया में शेन अब एजे स्टाइल्स का सामना करने वाले हैं। आज हुए स्मैकडाउन के शो में एजे और शेन ने कॉन्ट्रैक्ट भी साइन किया है। और इस मैच में डेनियल ब्रायन पेसफ़ाइर के तौर पर मौजूद रहेंगे। इसके बाद टॉकिंग स्मैक शो में स्टाइल्स ने कहा भी की रैसलमेनिया मेंं ये नहीं समझूंगा की शेन कौन है ? मुझे जो अच्छा लगेगा मैं वो करूंगा। डेव मैल्टजर के अनुसार," रैसलमेनिया 33 एक रोलर कोस्टर के तौर पर बिल्ड किया गया है, और हो सकता है कि शेन यहां पर भी कुछ खतरनाक स्टंट दिखा सकते है। शेन अभी 47 साल के हैं। अगर वो टॉप रोप से कूदने का प्लान बना रहे है तो उनके लिए वो ज्यादा रिस्क हो सकता है। शायद ये हो की वो इसके बाद कभी रिंग में ही ना उतरें। इतिहास भी यहीं कहता है कि जब-कभी शेन ने हाई जंप की है तो उन्हें बहुत नुकसान हुआ है। कई ऐसे मौके आए है जब उन्हें इसके बाद बाहर बैठना पड़ा है। और अगर इस बार उन्होंने कुछ स्टंट दिखाए तो फिर वो खुद ही समझ जाएंगे की वो रिंग में आने लायक नहीं है।" वैसे पिछले 2 हफ्तों से इनके बीच में लगातार फाइट हुई है। एजे स्टाइल्स ने शेन पर कई बार उन्हें रीमैच ना देने का आरोप लगाया था। यहीं वजह थी कि पिछले हफ्ते एजे ने बैकस्टेज पर शेन की बुरी तरह पिटाई कर दी। आलम ये था की उन्हें हॉस्पिटल ले जाना पड़ा था। 2 अप्रैल को रैसलमेनिया का आयोजन होना है। इसी हफ्ते हॉल ऑफ फेम सैरेमनी, NXT टेकओवर और रैसलमेनिया तीनों होने हैं। रैसलमेनिया में ही शेन मैकमैहन एक सिंगल मैच में एजे स्टाइल्स का मुकाबला करेंगे।

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications