Royal Rumble में क्रिएटिव टीम की क्षमता से नाखुश हैं एरिक बिस्कोफ

प्रोेफेसनल रैसलिंग में एरिक बिस्कोफ का बहुत बड़ा नाम है। आज के वक्त ही नहीं बल्कि हमेशा एरिक फैंस के दिलों में राज करते आए है। एरिक बिस्कोफ सबसे बेहतरीन क्रिएटिव माइंड वाले माने जाते है। लेकिन इस बार रॉयल रंबल के बाद से वो WWE की किएटिव टीम की क्षमता से नाखुश है। पूर्व WCW प्रेसीडेंट एरिक बिस्कोफ ने अपने पॉडकास्ट पर रॉयल रंबल के बारे में अपने विचार रखे। रॉयल रंबल का फैंस हमेशा ही इंतजार करते है, क्योंकि यहां पर हमेशा सरप्राइज एंट्री देखने को मिलती है। लेकिन इस बार ऐसा कुछ नहीं हुआ। इसी वजह से रैंडी ऑर्टन ने ये मैच जीतकर रैसलमेनिया का टिकट हासिल कर लिया। एरिक बिस्कोफ ने कहा कि, "प्रत्येक पे-पर-व्यू में एक यूनिक कैरेक्टर चाहिए होता है, जो कि हमेशा लोगों के जेहन में रहे। चाहे वो कोई सरप्राइज हो, सच्चाई हो, या फिर कोई एक्शन हो। ये कुछ चीजें होती है जिसकी वजह से एक इवेंट बड़ा बनता है। आप हमेशा इवेंट को बड़ा बनाने के लिए कुछ नया हमेशा करते है। लेकिन जब आप फेल होते है तो लोग आपको नोटिस करते है, और फिर शिकायत करते है। मैं इन चीजों को समझता हूं और जानता हूं"। फैंस द्वारा रॉयल रंबल को पंसद करने के बारे में उनका कहना था कि," मेरे हिसाब से दो चीजें लोग पसंद करते है। सबसे पहला एक्शन और दूसरा सरप्राइज मोमेंट। इन्ही वजहों से रंबल को लोग पसंद करते है। लेकिन इस रॉयल रंबल में ऐसा कुछ नहीं देखने को मिला। जिस वजह से फैंस को अच्छा नहीं लगा"। वैसे रॉयल रंबल से सिर्फ एरिक ही नाखुश नहीं है। कई लोगों ने ट्विटर पर अपनी भड़ास निकाली। लोग इसके बाद ये तक सोचने लग गए की क्या रैसलमेनिया में भी ऐसा ही होगा ? फैंस अभी से उम्मीद लगाए बैठे है कि इस रैसलमेनिया में कुछ अच्छा देखने को मिलेगा। लेकिन कुछ को ये भी लगता है कि, अगर रॉयल रंबल में ऐसा हुआ तो रैसलमेनिया में क्या होगा।