बफैलो में लाइव इवेंट के दौरान एक युवा फैन पर लगे महिला से छेड़छाड़ के आरोप

पिछले हफ्ते शुक्रवार को WWE रॉ का लाइव इवेंट न्यूयॉर्क के बफैलो में हुआ। इस लाइव इवेंट से एक बुरी खबर सामने आई है। इस शो में एक युवा फैन को गिरफ्तार किया है। इस युवा फैन पर महिला से छेड़छाड़ और दो सेक्योरिटो गार्ड से मारपीट करने का आरोप लगा है। इस पीड़ित महिला के अनुसार, इस आदमी का नाम डेविड थॉम्पसन है, इस आदमी ने उसके पीछे वाले शरीर को टच किया। और ये वाक्या करीब 10 बजे रात में हुआ। बफैलो में हुए इस लाइव इवेंट में कई सुपरस्टार्स ने हिस्सा लिया। ब्रॉक लैसनर, बिग शो, रोमन रेंस,ट्रिपल एच, केविन ओवंस, साशा बैंक्स, क्रिस जैरिको जैसे कई बड़े सुपरस्टार्स यहां नजर आए। ये 26 साल का युवा फैन इस लाइव इवेंट शो में शामिल था। इसने इस महिला के साथ छेड़छाड़ की। इसके बाद वहां मौजूद गार्ड के साथ भी हाथापाई की। डेविड थॉम्पसन के ऊपर छेड़छाड़ का मुकदमा लगाया गया है। जो कि दूसरे और तीसरे डिग्री के ऊपर आता है। अब इस फैन को कोर्ट में जाना पड़ेगा। हालांकि अभी तक कोई तारीख सामने नहीं आई है कि वो कब तक कोर्ट में जाएंगे।

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications