काफी लंबे समय से दोस्त रहे और टैग टीम पार्टनर एज और क्रिश्चियन ने हाल ही में अपना पॉडकास्ट लॉन्च किया है। इस पॉडकास्ट का नाम E&C’s Pod Of Awesomeness है। इस पॉडकास्ट का पहला एपिसोड 24 मार्च को आएगा। और सबसे खास बात ये है कि इस पॉ़डकास्ट के सबसे पहले गेस्ट सुपरस्टार गोल्डबर्ग होंगे। एज और क्रिश्चियन बहुत पहले से अच्छे दोस्त है। साल 2012 में गर्दन की चोट के कारण एज को रैसलिंग छोड़नी पड़ी। इसके बाद एज को हॉल ऑफ फेम में शामिल किया गया। वहीं इस साल 2017 हॉल ऑफ फेम में एज की पत्नी को भी चुना गया है। ऐसा पहली बार हुआ है कि किसी रीयल लाइफ कपल को हॉल ऑफ फेम में शामिल किया गया है। ट्विटर पर क्रिश्चियन ने गोल्डबर्ग के आने की घोषणा की। उधर एज ने भी फैंस से अपील करते हुए अधिक से अधिक संख्या में आने को कहा। We're making @EandCPod listener interactive. We wanna hear what you got to say. Call 929-367-8204 leave a vm and you may end up on the show — Adam (Edge) Copeland (@EdgeRatedR) March 19, 2017 GOLDBERG! GOLDBERG! GOLDBERG! GOLDBERG! The first guest on @EandCPod@Goldberg THIS FRI! Subscribe HERE https://t.co/nufUV8t2oVpic.twitter.com/so8pLQmSlR — Jay 'Christian' Reso (@Christian4Peeps) March 21, 2017 एज और क्रिश्चियन ने पहले भी फैंस को काफी एंटरटेन किया है, और ये दोनोें अच्छे से जानते भी है कि कैसे फैंस को आकर्षित किया जाता है। अब देखने वाली बात ये होगी की ये दोनों गोल्डबर्ग के सामने कैसे नजर आते है। क्योंकि गोल्डबर्ग हमेशा किसी भी इंटरव्यू में अपने व्यक्तित्व के बारे में ज्यादा ना बताकर शांत रहते है। एज और क्रिश्चियन दोनों ने WWE में रहते हुए कंपनी के लिए हमेशा अच्छा काम किया है। ये दोनों साथ में काम करते थे। कई बार टैग टीम चैंपियन भी ये दोनों रह चुके है। अब इतने बड़े लैजेंड के सामने ये दोनों कैसे पेश आते है ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा।