WWE के पूर्व कमेंटेटर जिम रॉ की पत्नी जैन रॉस का निधन हो गया है।जैन रॉ का सड़क हादसा हुआ था जिसके बाद उनके सिर की सर्जरी हुई थी, जिसकी जानकारी जिम रॉस ट्विटर पर जानकारी दी थी। अब जिम रॉस ने निधन की जानकारी देते हुए कहा है कि अब उनकी पत्नी इस दुनिया में नहीं रहीं हैं। जैन का रॉस का निधन 55 साल की उम्र में 22 मार्च 2017 को हुआ। A Priest gave my wife Jan her last rites tonight. My little Angel is gone. ?? — Jim Ross (@JRsBBQ) March 23, 2017 जिम रॉस की पत्नी की हालत काफी गंभीर थी लेकिन सर्जरी के बाद लग रहा था कि उनकी तबीयत ठीक हो जाएगा। लेकिन उनकी हालत में ज्यादा सुधार ना होते हुए उन्हें सभी को अलविदा कहना पड़ा। जैन रॉस जिम रॉस की पहली पत्नी है। जिम को पहली बार रिक फ्लेयर ने जैन से मिलवाया था। जैन ने जिम का हर समय बहुत साथ दिया है। वह काफी सारे WWE मैचों में भी जिम के साथ देखी गयी हैं। जिम रॉस की पत्नी ने उनके करियर के हर उतार छड़ाव में उनका दिया है। ज़िंदगी के हर मोड पर वो उनकी हमसफर की तरह साथ रही है। जिस दिन जिम रॉस को WWE ने कंपनी से निकाला था, तब जैन भी वहां मौजूद थीं। अब जैन रॉस ने पूर्व WWE कमेंटेटर और हॉल ऑफ फेमर जिम रॉस का साथ छोड़ दिया है। अब उनकी जीवन साथी इस दुनिया से कोसो दूर जा चुकी हैं, जिसका गम जिम को हमेशा रहेगा।