GiveMeSport के अनुसार, हाल ही में एक फैन ने कैनी ओमेगा द्वारा दिए गए ऑटोग्राफ को इंस्टाग्राम पर शेयर किया। इस ऑटोग्राफ में केनी ओमेगा ने ‘#30’ का नंबर लिखा हुआ था। इस बात से अब ये उम्मीदें लगाई जा रही है कि, रॉयल रंबल में कैनी ओमेगा एक सरप्राइज एंट्री मार सकते है। #kennyomega ultimate troll or prophet? A photo posted by Brian (@grinningmasque) on Jan 21, 2017 at 3:54pm PST Wrestle Kindom 11 में हार के बाद ओमेगा ने खुलासा किया था कि, अब वो जापानी रैसलिंग छोड़कर फ्यूचर के बारे में कुछ नया सोचेंगे। ओमेगा के इस बयान के बाद से ही फैंस उनके बारे में काफी चर्चाएं कर रहे है। लोगों का ये भी कहना है कि अब इसके बाद ओमेगा का नया प्लान क्या होगा ? कई लोगों का कहना है कि, रॉयल रंबल में ओमेगा सरप्राइज एंट्री मार सकते है। ये अफवाहें तब ज्यादा आगे बढ़ गई जब हाल ही में जॉन सीना ने ओमेगा की फोटो अपने इंस्टाग्राम पेज पर शेयर की थी। हालांकि इससे अंदाजा ये ही लगाया जा सकता है कि, ओमेगा WWE में एक शानदार डैब्यू कर सकते है। यह भी पढ़े: जॉन सीना ने दिए कैनी ओमेगा के WWE में डैब्यू के संकेत ऑटोग्राफ में 30 नंबर ओमेगा ने फैंस को एक बार फिर असमंजस में ला दिया है। फैंस की आंशका इस बात से और बढ़ गई है कि वो WWE में जबरदस्त तरीके से आएंगे। कई लोगों का ये भी मानना है कि, ओमेगा ने इस बात से ये संकेत दे दिया है कि, रॉयल रंबल में वो सबसे अंतिम हिस्सेदार रहेंगे। NJPW ने पिछले साल ओमेगा को बुलेच क्लब मैंबर के तौर पर साइन किया था। फैंस को उम्मीद है कि वो आने वाले इवेंट में पक्का नजर आएंगे। हालांकि ओमेगा ने हिंट देकर फैंस को एक बार फिर विचार करने पर मजबूर कर दिया है।