यूएस चैंपियन क्रिस जैरिको को एंबुलेंस में हॉस्पिटल ले जाया गया

आज हुए रॉ के एपिसोड में कुछ ऐसा हुआ जिसकी बहुत लोगों को कम उम्मीद थी। उम्मीद ये थी की क्रिस जैरिको और केविन ओवंस फ्रेंडशिप ऑफ फेस्टिवल को बहुत ही अच्छे तरीके से सेलीब्रेट करेंगे लेकिन हुआ कुछ उल्टा ही। क्रिस जैरिको को अंत में केविन ओवंस की दोस्ती महंगी पड़ गई। इस दोस्ती का नतीजा ये निकला की जैरिको को रिंग से एंबुलेंस में जाना पड़ा। क्रिस जैरिको और केविन ओवंस की दोस्ती आज ऑफिशियल तौर पर टूट ही गई। ये दोनों रिंग में फ्रेंडशिप सेलीब्रेट करने आए थे। और थोड़ी देर तक हुआ भी ऐसा ही। इसके बाद जैरिको ने केविन को कई सारे गिफ्ट भी दिए। इसी बीच में जैरिको ने गोल्डबर्ग को भी रिंग में बुलाया। लेकिन गोल्डबर्ग की जगह गिलबर्ग आ गए। ये बात शायद केविन को पसंद नहीं आई। उन्होंने जाकर गिलबर्ग की पिटाई कर दी। इसके बाद रिंग में आकर केविन ने जैरिको को गिफ्ट दिया। गिफ्ट में एक बुक थी जिसमें लिखा था लिस्ट ऑफ केविन ओवंस। बस फिर क्या था केविन ओवंस ने क्रिस जैरिको को पीटना शुरू कर दिया। रिंग के बाहर उन्होंने उन्हें बैरिकेट पर मार दिया। फिर पावरबॉम्ब भी दे दिया। क्रिस जैरिको बुरी तरह चोटिल हो गए। इस तरह इस दोस्ती का अंत हो गया।

youtube-cover

इस दोस्ती का अंतिम नतीजा भी क्रिस जैरिको को ही सहना पड़ा। उन्हें दोस्ती का अंजाम ये मिला कि जैरिको को एंबुलेंस में ले जाया गया। शायद हो सकता है कि वो कुछ हफ्ते अब आराम भी कर सकते है। क्योंकि केविन ओवंस ने बुरी तरह उन्हें मारा था। #USChampion @IAmJericho is being loaded into an ambulance in Las Vegas... #RAW pic.twitter.com/xSl9UADaHf — WWE (@WWE) February 14, 2017 काफी फैंस बहुत दिनों से केविन ओवंस और जैरिको की दोस्ती टूटने का इंतजार कर रहे थे। और आखिरकार इस हफ्ते ऐसा हो ही गया। अब ये भी तय है कि इन दोनों की लड़ाई रैसलमेनिया 33 में होगी। उधर अब केविन ओवंस के लिए भी अब चुनौती होगी। क्योंकि आज तक जितनी बार भी वो टाइटल जीते है तो जैरिको ने उनकी मदद की है। जैरिको अब अलग हो गए है। फास्टलेन में केविन ओवंस का सामना गोल्डबर्ग से होना है। अब वहां पर देखना दिलचस्प होगा की क्या नतीजा निकलता है।