The Win को हाल ही में WWE सुपरस्टार केविन ओवंस ने अपना इंटरव्यू दिया। केविन ओवंस ने यहां पर कई मुद्दों पर चर्चा की। उन्होंने बताया की कैसे एजे स्टाइल्स और केेविन ओवंस WWE में एक ही रास्ते पर चल रहे है। साथ ही उन्होंने अपने और क्रिस जैरिको के बारे में भी काफी चर्चा की। केविन ओवंस ने अपना रैसलिंग करियर कनाडा से शुरू किया था। शुरू में केविन ओवंस कुछ प्रमोशन में ही रैसलिंग किया करते थे। बाद में वो रिंग के असली किंग बने। 2010 में PWG में उन्होंने वापसी की थी, और फिर 2014 तक इन्हीें के साथ काम किया। 12 अगस्त 2014 में केविन ओवंस को WWE ने साइन किया। इसके बाद वो NXT में भी नजर आए। NXT में कुछ दिनों काम करने के बाद मई 2015 में वो WWE के मेन रोस्टर में आ गए थे। केविन ओवंस ने कहा कि, " इस समय WWE में एजे स्टाइल्स और मैं एक ही रास्ते पर चल रहे है। मुझे ये पता नही है कि ये रास्ता सफल होगा या नहीं। हम करियर के सबसे अच्छी दिशा में चल रहे है। यहां पर हमारा परफॉर्मेंस काफी मायने रखता है। अगर हम अच्छा प्रदर्शन करते है तो ये हमारे करियर को और ऊंचाईयों तक ले जा सकता है। हालांकि WWE में आगे बढ़ने के लिए कई रास्ते है। हमारा करियर सिर्फ एक ही रास्ते पर नहीं चल सकता है, लेकिन कहीं ना कहीं हमारा प्रदर्शन मायने जरूर रखता है। इसके अलावा और हमारे लिए कोई रास्ता फिलहाल नजर भी नहीं आता है"। केविन ओवंस ने क्रिस जैरिको और अपनी दोस्ती के बारे में भी बातचीत की। उनका कहना था कि, " हम दोनों हमारे साथ में है। लेकिन मैं ये नहीं जानता की हम कितने दिनों तक एक दूसरे के नजदीक रहेंगे। हम दोनों एक साथ WWE में आगे बढ़ रहे है, और हम दोनों काफी अच्छे दोस्त है। मैं हमेशा जैरिको की इज्जत करता हूं। ये सिर्फ इसलिए नहीं की वो WWE के बड़े सुपरस्टार है, बल्कि इसलिए भी क्योंकि हम दोनों कनाडा के है। हम दोनों दिल से जुड़े है, और ऐसा हो जाता है जब आप एक ही देश के होते है"। क्रिस जैरिको और केविन ओवंस की दोस्ती इस समय WWE में सबसे अच्छी चल रही है। जैरिको ने कई बार केविन ओवंस को यूनिवर्सल चैंपियनशिप जीतने में मदद की है। फिलहाल केविन ओवंस रॉयल रंबल में अपना टाइटल डिफेंड करने रोमन रेंस के खिलाफ उतरेंगे, और इस मैच में जैरिको केज में बंद होंगे।