कर्ट एंगल ने एक रैसलिंग प्रमोशन के शो का हिस्सा बनने से खुद का नाम वापस लिया

पिछले कुछ हफ्तों से ये अफवाहें सामने आ रही है कि, कर्ट एंगल की रॉयल रंबल में वापसी होगी। वहीं अब ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट कर्ट एंगल ने 5 Star Wrestling’s Dominant Wrestling के डेब्यू में कमेंट्री करने से मना कर दिया है। 5 स्टार रैसलिंग एक टीवो शो होगा। जिसका डेब्यू एपिसोड शनिवार को प्रसारित किया जाएगा। जिसमें कई बड़े स्टार आने वाले है। कर्ट एंगल का नाम भी इसमें मुख्य रोस्टर में था। यहां पूर्व WWE स्टार जॉनी मुंडे, रे मिस्टेरियो, पीजे ब्लैक, ड्यू गैलोवे जैसे सुपरस्टार हिस्सा लेने वाले है। ये शो स्कॉटलैंड में आयोजित किया जाएगा। 5 Star Wrestling ने फेसबुक पेज पर ये जानकारी दी।

Ad
Ad

कर्ट एंगल को हाल ही में WWE के हॉल ऑफ फेमर में शामिल किया गया है। इसके बाद फैंस ने अंदाजा लगाया था कि कर्ट एंगल WWE टीवी में वापसी करेंगे, और कई लोगों का ये भी कहना है कि, रॉयल रंबल में एंगल एक शानदार एंट्री मारेंगे। 5 स्टार रैसलिंग में कर्ट एंगल के आने की वजह से अच्छी बुकिंग हुई थी। लेकिन अफ फैंस काफी उदास है। उधर 5 स्टार रैसलिंग का टीवी शो कर्ट एंगल के आने से काफी हाइप हो गया था। मैनेंजमेंट ने भी इसका अच्छा खासा प्रमोशन किया था। अचानक कर्ट एंगल द्वारा नाम वापस लेने से सभी में मायूसी छा गई है। लेकिन WWE अगर ये चीज चाहता है तो फिर कोई किसी प्रकार की शिकायत नहीं कर सकता है। कर्ट एंगल की वापसी रॉयल रंबल के रेटिंग को भी बड़ा सकती है। क्योंकि अंडरटेकर, लैसनर, गोल्डबर्ग जैसे सितारों के नाम पर पहले ही काफी टिकट बिक चुके है, और अगर एंगल इसमें हिस्सा लेते है तो ये कंपनी के लिए अच्छा साबित होगा। अफवाहें ये भी है कि,WWE जल्द ही एंगल के लिए नई स्टोरीलाइन तैयार करने में जुटा है। WWE खुद कर्ट एंगल का उपयोग कर इसे फायदेमंद बनाना चाहता है। अब उम्मीद ये जताई जा रही है कि कर्ट एंगल अगर 5 स्टार रैसलिंग में नहीं आते है तो फिर रॉयल रंबल में वो अपना जलवा जरूर दिख सकते है।

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications