WrestleMania से पहले Raw की व्यूवरशिप में आया बड़ा उछाल, तोड़े कई रिकॉर्ड

Wrestling Inc की रिपोर्ट के अनुसार, रॉ के लिए इस बार खुशखबरी है। रैसलमेनिया में जाने से पहले रॉ का एपिसोड शानदार रहा। इस हफ्ते इसकी व्यूवरशिप 3.292 मिलियन रही। रैसलमेनिया में यूनिवर्सल चैंपियनशिप के मुकाबले से पहले इस एपिसोड में ब्रॉक लैसनर और गोल्डबर्ग ने भी शिरकत की। यहां लैसनर के क्लाइंट पॉल हेमेन ने फैंंस को गोल्डबर्ग के खिलाफ बहुत कुछ कहा। साथ ही उन्होंने लैसनर को गोल्डबर्ग के खिलाफ चार्ज करने की कोशिश भी की। इसके बाद गोल्डबर्ग भी आए। उन्होंने ज्यादा कुछ नहीं कहा और सीधे एक स्पीयर लैसनर के मार दिया। इस स्पीयर से लैसनर को काफी दर्द भी हुआ। रिंग साइड में लैसनर दर्द से कराहते हुए नजर भी आए। अगर पिछले हफ्ते की तुलना इस हफ्ते रॉ से की जाए तो पिछले हफ्ते ये फीगर 3.048 रहा था। लेकिन इस हफ्ते ये बढ़ गया और बढ़ कर 3.292 मिलियन हो गया है। पहले घंटे में ही इस शो ने रिकॉर्ड तोड़ दिए। यहां पर 3.253 मिलियन व्यूवर ही पहले घंटे में नजर आए। जबकि दूसरे घंटे में 3.426 मिलियन और तीसरे घंटे में ये कम होकर 3.197 मिलियन हो गया था। रैसलमेनिया में जाने से पहले ये रात रॉ के लिए काफी अच्छी रही। ये इस साल में दूसरा सबसे बड़ा रॉ का एपिसोड रहा। 23 जनवरी को हुए रॉ के एपिसोड में ये 3.292 था। वैसे अभी तक रॉयल रंबल सबसे ऊपर है इसकी व्यूवरशिप 3.615 मिलियन रही। अब फ्लोरिडा में 2 अप्रैल को रैसलमेनिया का आयोजन होना है। इससे पहले रॉ की व्यूवरशिप बढ़ना बहुत ही खास है। उम्मीद है कि रैसलमेनिया में सब रिकॉर्ड टूटकर WWE एक नया मुकाम हासिल करेगा। वैसे आज हुए स्मैकडाउन में भी कुछ ऐसा ही नजर आया है। 2 घंटे के इस एपिसोड में काफी फैंस मौजूद रहे। ये भी ब्लू ब्रांड के लिए खुशखबरी भरा पल है। क्योंकि स्मैकडाउन का शो काफी दिनों से कुछ खास नजर नहीं आ रहा था।

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications