WrestleMania 33 में फिउड के लिए Smackdown Live में जा सकते हैं समोआ जो

पिछले साल 2015 के हाउस शो के दौरान सैथ रॉलिंस को चोट लगी थी। जिसके बाद उन्हें करीब 7 महीनों के लिए रैसलिंग से दूर रहना पड़ा अपनी चोट के बाद सैथ ने समर स्लैम में वापसी की। वहीं इस हफ्ते की रॉ में पूर्व NXT चैंपियन समाओ जो ने सैथ पर अटैक किया जिसके बाद उनका घुटना फिर से चोटिल हुआ है। सैथ रॉलिंस की चोट काफी गंभीर है, और वो कुछ हफ्ते बाहर भी रह सकते है। अब इसके बाद रैसलिंग ऑब्जर्वर के ब्रायन अल्वारेज का कहना है कि, सैथ रॉलिंस की चोट की वजह से समाओ जो अब स्मैकडाउन में जा सकते है। स्मैकडाउन में वो जॉन सीना के साथ लड़ाई कर सकते है।

Ad

ये भी पढ़े: कुछ हफ्तों के लिए बाहर हो सकते हैं सैथ रॉलिंस

रिपोर्ट के अनुसार ये भी कहा जा रहा है कि, रैसलमेनिया 33 में समाओ जो का मुकाबला जॉन सीना के साथ हो सकता है। सैथ रॉलिंस की चोट ने इन संभावनाओं को और मजबूत कर दी है। फिलहाल तो सैथ रॉलिंस अपनी इस चोट का इलाज कराना के लिए निकल गए है। इसके बाद शायद उन्हें 8 हफ्तों का रैस्ट करना पड़ सकता है। उम्मीद ये है कि रैसलमेनिया 33 में वो ठीक हो जाएंगे और एक बार फिर रैसलमेनिया में अपना जलवा दिखाएंगे. रैसलमेनिया के लिए अब बस 2 महीने बचे है। इसके लिए यहां कुछ बड़े प्लान में बदलाव जरूर हो सकता है। अभी समाओ जो मंडे नाइट रॉ में ड्राफ्ट नहीं हुए है, उनको बस ट्रिपल एच ने हायर किया था, और उन्होंने अपना काम बड़े ही अच्छे से किया। शेन मैकमैहन और डेनियल ओ ब्रायन उन्हें ऑफिशियल तौर पर स्मैकडाउन में ला सकते है। वैसे चाचेंस ये भी है कि अगले मंडे नाइट रॉ में हम सैथ को देख सकते है। हालांकि वो यहां किसी से फाइट नहीं करेंगे।और इसके साथ ये भी हो सकता है कि स्मैकडाउन लाइव में हम समाओ जो को भी देख सकते है।

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications