Royal Rumble मैच में सरप्राइज एंट्री कर सकते हैं समोआ जो

रॉयल रंबल मैच के लिए अब बस कुछ ही दिनों का इंतजार है। अफवाहें ये सामने आ रही है कि, समोआ जो एक बार फिर WWE में वापसी करेंगे। Cagesideseats.com के अनुसार, NXT सुपरस्टार समोआ जो रॉयल रंबल में सरप्राइज एंट्री मार कर सभी को चौंका सकते है। समोआ जो दो बार NXT चैंपियनशिप अपने नाम कर चुके है, और अभी NXT में उनकी लड़ाई चैंपियन नाकामूरा के साथ चल रही है। समोआ जो NXT में कई बड़े इवेंट में हिस्सा ले चुके है। साथ ही वहां उनके कई विरोधी भी रहे है। समोआ जो ने दो बार NXT चैंपियन बनकर इतिहास रचा है। पिछले एपिसोड में WWE लैजेंड जेबीएल और पॉल हेमेन भी कई बार उनकी रॉयल रंबल में एंट्री के बारे में चर्चा कर चुके है। ये दोनों बड़े ही भरोसे से ये कह चुके है कि, समोआ जो का मेन रोस्टर में आना कंपनी के लिए फायदेमंद होगा। वैसे माना ये भी जा रहा है कि, रॉयल रंबल में समोआ जो छुपे रुस्तम हो सकते है, और हो सकता है कि वो रॉयल रंबल जीत सकते है। समोआ जो को गोल्डबर्ग, लैसनर, अंडरटेकर और ब्रॉन स्ट्रोमैन की तरह फैंस काफी प्यार करते है। Inquisitr.com के हालिया रिपोर्ट में कहा गया था कि, रॉयल रंबल में अंडरटेकर को समोआ जो एलिमिनेट कर सकते है। कुछ अफवाहें ये भी सामने आई थी कि, WWE रैसलमेनिया 33 में अंडरटेकर और समोआ जो का मैच कराने का प्लान तैयार कर रही है। अगर समोआ जो के रॉयल रंबल में आने की अगर खबरें सच साबित होती है तो सट्टा बाजार में भी समोआ जो नंबर वन बन जाएंगे। हालांकि इसके बारे में अभी संशय बरकरार है। खुद समोआ जो ने इस बारे में कुछ नहीं कहा है। कई रिपोर्ट का मानना है कि, समोआ जो वापसी कर एक बार फिर सभी को चौंका सकते है।

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications