5 ऐसे स्टार्स जो इस वक़्त WWE में क्या कर रहे हैं किसी को नहीं पता

19 जुलाई को ब्रैंड स्पिलट होने के बाद ऐसा लग रहा था जैसे सभी स्टार्स को बराबर मौके मिलने वाले हैं। किसी हद तक ये बात दिखी भी की WWE ने सभी डिज़र्विंग स्टार्स को मौके दिए, फिर भी कुछ लोग अभी भी WWE के लिए लायबिल्टी बने हुए हैं। रॉ में WWE ने केविन ओवन्स को चैम्पियन बनाकर साबित किया की अब यहाँ कुछ भी हो सकता है, वहीं स्मैकडाउन में एजे स्टाइसल को सबसे ऊपर का दर्जा देना भी इसी बात के संकेत हैं। लेकिन इसी बीच शायद किसी ने ये नोटिस नहीं किया होगा की कुछ स्टार्स बिना कुछ करे ही अभी कंपनी के साथ बने हुए हैं। ये स्टार्स अभी किस कहानी में इसका भी किसी को नहीं पता, आइए नज़र डालते हैं ऐसे ही स्टार्स पर जिनका अभी WWE में क्या रोल है इसका किसी को नहीं पता।

Ad

#5 समर रे

Summer_Rae_bio

अगर इस बार की रैसलमेनिया छोड़ दें तो समर रे कभी भी WWE कहानी में शामिल नहीं हुई। वो लाइव इवैंट में दिख जाती हैं, लेकिन मेन रॉस्टर में उन्हे आखरी बार काफी समय पहले देखा गया था। अभी कहा जा रहा है की उन्हे चोट लग गई है। पर इससे WWE को शायद ज़्यादा फर्क नहीं पड़ेगा। वो कुछ महीनो पहले डॉल्फ ज़िगलर के साथ रुसेव और लाना के विरुद्ध स्टोरी में थी, लेकिन समय के साथ-साथ उन्हे इस रोल से भी हटा लिया गया।

#4 मार्क हेन्री

mark-henry-retirement.0

हमारा आपसे सवाल है की क्या आपको याद है आखरी बार मार्क हेन्री कब WWE की कहानी में थे। एक तरफ वेड बैरेट, और डेमियन सैंडाउ जैसे बेहतरीन लोग कंपनी छोड़ रहे हैं, वहीं दूसरी ओर मार्क हेन्री जैसे लोग बिना कुछ किए ही करोड़ो बना लेते हैं। इस बार मार्क ओलिंपिक्स में WWE के एम्बेस्डर की तरह गए थे, क्योंकि वो ओलिंपिक्स में हिस्सा ले चुके हैं। लेकिन इसके अलावा उनका किसी भी कहानी में सालों से कोई रोल नहीं रहा है। दूसरी ओर क्रिस जैरीको जैसे स्टार्स अपने अनुभव से कई नए टैलंट को निखार रहे हैं, वहीं मार्क बस एक जॉबर बनकर बैठे हैं। आपको बता दें की मार्क हेन्री अभी किसी भी नए स्टर से ज़्यादा कमाते हैं, सैथ रॉलिन्स और रोमन रेन्स भी कमाई में मार्क से पीछे हैं।

#3 जैक स्वैगर

Jack_Swagger_bio

एक पूर्व वर्ल्ड हैवीवेट चैम्पियन की ऐसी स्थिति होगी किसी ने नहीं सोचा था। वो लगभग एक साल से किसी भी स्टोरीलाइन का हिस्सा नहीं हैं। एक साल पहले वो रुसेव के साथ अमेरिका वाली गिमिक में थे, पर उन्हे लोगों से अच्छा समर्थन नहीं मिला। वो कुछ दिनों पहले रॉ से स्मैकडाउन में लौटे हैं, इसका मतलब है निश्चित ही WWE ने उनके लिए कुछ सोचा है। वैसे उन्हे बैरिन कोर्बिन के साथ नोकझौंक में देखा जा सकता है। देखना होगा की ये कहानी कहाँ तक जाती है।

#2 बिग शो

bigshow2

अब बिग शो बस लाइव इवैंट और मेन इवैंट के टैलंट बनकर रह गए हैं। बिग शो एक साल पहले अथॉरिटी के साथ थे और उनका वो किरदार सबको पसंद आया, लेकिन सैथ के चोटिल होने के बाद बिग शो के लिए WWE कुछ भी नया नहीं कर पाई। ज़्यादातर उनके अरेना में आते ही लोग 'प्लीज़ रिटायर' के चैंट करते हैं, लेकिन बिग शो भी कह चुके हैं की वो रैसलमेनिया 33 से पहले रिटायर नहीं होने वाले हैं। इस बात को भी माना जा सकता है की WWE को नए टैलंट को निखारने में पुराने लोगों की ज़रूरत है। लेकिन बिग शो कई सालों से वो काम भी नहीं कर रहे हैं, अब देखते हैं की WWE उनके करियर पर क्या फैसला लेती है, वैसे बिग शो के बारे में कुछ कहा नहीं जा सकता है, वो एक पल में किसी भी मेन कहानी का हिस्सा बन सकते हैं।

#केन

Kane_bio

कॉर्पोरेट केन या कभी डीमन केन, ये बात सबको माननी होगी की केन में अब वो पहले जैसी बात नहीं रही है। पहले जहां उनके अरेना में आते ही एक अलग फील आता था लेकिन अब वो बात नहीं है। उनका डीमन वाला कैरक्टर भी अब मज़ाक लगता है। बिग शो की तरह वो भी पिछले साल WWE की सबसे बड़ी कहानी में शामिल थे। लेकिन धीरे-धीरे वो मेन कहानी से जॉबर दिख रहे हैं। आखरी बार वो फंडागो के सेग्मेंट में आए थे और उन्होने फंडागो को चोकस्लैम देने के बाद फंडागो का ही डांस किया था। इससे पता चलता है की केन का कैरक्टर अब बच्चों के लिए ही बनकर रह गया है। आपको ये भी बता दें की केन WWE में सबसे ज़्यादा कमाई करने वाले स्टार्स की टॉप 10 लिस्ट में शामिल हैं। ये देखना अहम होगा की अब WWE केन का कैसे इस्तेमाल करती है। शायद केन का आने वाला समय नए स्टार्स को निखारने में ही निकलने वाला है।

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications