भारतीय फैंस के लिए खुशखबरी, WrestleMania के दिन WWE की ऑनलाइन शॉप भारत में होगी लॉन्च

wwe cover image

भारत में WWE फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। WWE ने आज ही घोषणा की है कि WWE की ऑनलाइन शॉप भारत में 3 अप्रैल को लांच की जाएगी। ये पूरी शॉन ई-कामर्स आधारित होगी। इसी दिन WWE का सबसे बड़ा इवेंट रैसलमेनिया भारत में प्रसारित होगा। रैसलमेनिया के ठीक टाइम पर भारतीय फैंस WWEShop.in पर जाकर शॉपिंग कर सकते है। इस शॉप में सुपरस्टार्स के कपड़े, गेम्स, कार्ड और स्टेशनरी और बहुत कुछ मिलेगा। WWE के एग्सक्यूटिव वाइस प्रेसीडेंट कॉलिंस ने कहा है कि, "भारत में इस व्यापार के जाने से हम बहुत खुश है। भारत में काफी WWE के फैंस है। तो ये सब उसके योग्य है" banner_640x640_brock-1490782256-800 इस ऑनलाइन शॉप का लाइसेंस का एग्रीमेंट WWE और ई-कामर्स पार्टनर के बीच होगा। इस ऑनलाइन शॉप में क्रेडिट और डेबिट कार्ड दोनों प्रयोग किए जाएंगे। कैश की सुविधा भी यहां पर उपलब्ध रहेगी। भारत में रैसलमेनिया 3 अप्रैल को सुबह 4.30 बजे प्रसारित होगी। इसकी हाईलाइट पहली बार सोनी मैक्स में शाम 6 बजे दिखाई जाएगी। रैसलमेनिया फ्लोरिडा में 2 अप्रैल को होगी, लेकिन इसका भारत में प्रसारण सुबह किया जाएगा। यहां पर कई बड़े मैच होंगें। इसमें सबसे बड़ा मैच गोल्डबर्ग और लैसनर के बीच यूनिवर्सल चैंपियनशिप के लिए होगा। इसके साथ ही चैंपिय़नशिप के लिए रैंडी और ब्रे वायट के बीच होगा।वहीं विमेंस चैंपियनशिप के लिए फैटल 4 वे मैच होगा। वहीं सबसे खतरनाक मैच रोमन रेंस और अंडरटेकर के बीच होगा। वहीं जॉन सीना और निकी बैल का मुकाबला द मिज और मरीस के साथ होगा। खैर WWE ने भारतीय फैंस को रैसलमेनिया के दिन ये बड़ी सौगात दी है।

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications