5 कारण जिनकी वजह से डॉल्फ ज़िगलर Summerslam में चैम्पियन नहीं बन सकते

इस हफ्ते की स्मैकडाउन लाइव में ब्रे वायट और एरिक रोवन के खिलाफ मैच के बाद डीन एम्ब्रोज़ ने डॉल्फ जिगलर को डर्टी डीड्स देकर उनके बीच होने वाले मुक़ाबले से पहला अपना पलड़ा भारी कर दिया। समरस्लैम में अब एक हफ्ते से कम भी वक़्त बाकि है और इन दोनों के बीच मैच होना है WWE वर्ल्ड चैंपियनशिप के लिए। एम्ब्रोज़ इस समय चैम्पियन है और जिगलर अपना करियर ट्रैक पर लाने के लिए इसे जीतना चाहेंगे। जिगलर इस समय WWE वर्ल्ड चैंपियनशिप के लिए नंबर 1 कंटेंडर है। जिगलर निश्चित ही स्मैकडाउन लाइव को ज्यादा समय तक आगे नहीं ले जा सकते, इसलिए उनकी जगह यहाँ पक्की नहीं है। जिगलर को फैंस काफी पसंद करते है और सब उन्हें अच्छा करता देखना भी चाहते हैं, लेकिन सिर्फ मिड कार्ड में। अगर जिगलर किसी और प्रोमोशन का हिस्सा होते, तो निश्चित ही वो वहाँ के सबसे बड़े बेबीफेस होते। अब जिगलर के लिए यह करो या मरो का मौका होगा। जिगलर के लिए यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि वो इस स्तिथि में है , लेकिन अगर यह मौका उन्हें 2 साल पहले दिया जाता, तो इस समय एम्ब्रोज़ WWE चैम्पियन नहीं होते। आइये नज़र डालते हैं, 5 कारण जिसकी वजह से जिगलर चैम्पियन नहीं बन सकते। 1- पैसा logo_wwenetwork_dn_crop600-1470869312-800 विंस मैकमैहन को लगता है कि डॉल्फ जिगलर जैसे सुपरस्टार्स ज्यादा समय तक कंपनी के लिए चल नहीं सकते और वो बिजनेस नहीं ला सकते। उन्होंने यह बात शॉन माइकल्स के लिए भी कही थी, लेकिन उन्होंने उन्हें गलत साबित किया और ऐसा ही कुछ डेनियल ब्रायन के बारे में भी कहा गया था। हर एक चैम्पियन से कंपनी पैसे कमाना चाहती हैं। जिगलर ज्यादा समय तक चैम्पियन नहीं रहे, क्योंकि वो पैसा नहीं ला पाए। जिगलर, जॉन सीना और सैथ रॉ लिंस की तरह ज्यादा पैसा नहीं लाते। अंत में सब पैसे के लिए तो इस बिजनेस में हैं। 2- एम्ब्रोज़ की लोकप्रियता dean-1470869074-800 डीन एम्ब्रोज़ का पहले मनी इन द बैंक कांट्रैक्ट जीतना और उसी रात WWE चैम्पियन बनना यह बात दिखाता है कि आखिरकार मैकमैहन फैमिली को उनके ऊपर विश्वास हो ही गया। एम्ब्रोज़ इस समय सबसे लोकप्रिय बेबीफेस है और उन्हें फैंस भी काफी पसंद करते हैं। ब्रे वायट के साथ उनकी कहानी को शुरू करने से पहले, उनको चैंपियनशिप मैच में हराना कोई अच्छा रास्ता नहीं होगा। WWE एक काम जो कर सकती है कि एम्ब्रोज़ को चैम्पियन बने रहने दें और आगे देखे क्या किया जा सकता है। एम्ब्रोज़ और वायट का मुक़ाबला या फिर किसी और सुपरस्टार के साथ उनका मैच फैंस को ज्यादा अच्छा लगेगा। 3- ब्रे वायट bray-1470869119-800 आखिरकार ब्रे वायट को चैंपियनशिप के लिए मौका दिया जाने लगा है। अफवाहों की मानें तो वायट फैमिली के निशाने पर रैंडी ऑर्टन होंगे, लेकिन वायट और एम्ब्रोज़ के बीच की कहानी को फैंस का अच्छा रिसपोंस मिला हैं, तो WWE इसका क्या करेगी। केविन ओवंस भी स्मैकडाउन लाइव में आ सकते है और कई सुपरस्टार्स भी अपने ब्रैंड बदल सकते हैं। लेकिन वायट फैमिली के पास सिर्फ WWE चैंपियनशिप ही नहीं है। अगर आने वाले वक़्त में ब्रे वायट दूसरे अंडरटेकर बनेंगे, तो निश्चित ही उन्हें कभी न कभी तो चैम्पियन बनाना ही होगा। 4- पार्ट टाइम चैम्पियन dolphziggler-2185421-1470888746-800 जिगलर समरस्लैम में जीतने में कामयाब रहते है, तो वो कितने समय तक चैम्पियन रहेंगे? क्या फैंस उनके साथ लंबे समय तक रहेंगे? और क्या एम्ब्रोज़ से बेल्ट लेने से, चैंपियनशिप की वो वहीं अहमियत रहेगी। WWE को ऐसा चैम्पियन चाहिए, जोकि लंबे समय तक इसे संभाल सके, ताकि फैंस नए ब्रैंड से खुश रह सके। जिगलर का फैन होने के बाद भी उन्हें चैम्पियन बनता देखना बिल्कुल भी उत्साहित नहीं करते। कंपनी रोमन रेंस को चैम्पियन बनाने के लिए क्या नहीं कर रही, यह एक अच्छा उदाहरण नहीं है, लेकिन सच्चाई यही हैं। जिगलर चैम्पियन बनकर स्मैकडाउन लाइव को आगे नहीं ले जा सकते। 5- दूसरे रास्ते john-cena-net-worth-1470869157-800 इस मैच के बाद जिगलर को किसी दूसरी कहानी में लाना चाहिए। उन्हें जॉन सीना जैसे बड़े सुपरस्टार के साथ लाना चाहिए। सीना के पास इस समय एजे स्टाइल्स के खिलाफ चल दुश्मनी में कोई साथी नहीं है। अगर जिगलर और सीना की कहानी को आगे बढ़ाया जाए, तो इस कहानी में निकी बैला को भी लाना चाहिए, ताकि इस कहानी और रोचक बनाया जा सके। लेखक- डीएम लेविन, अनुवादक- मयंक मेहता