• Sports News
  • Hindi Cricket News
  • IPL 2024
  • 3 भारतीय खिलाड़ी जो उम्र में सबसे ज्यादा बड़े हैं और आईपीएल में खेलेंगे
महेंद्र सिंह धोनी

3 भारतीय खिलाड़ी जो उम्र में सबसे ज्यादा बड़े हैं और आईपीएल में खेलेंगे

आईपीएल 2021 (IPL 2021) में कई टीमों ने इस बार कई नए खिलाड़ी शामिल किये गए हैं। युवा खिलाड़ियों को शामिल करने के पीछे भी उनका तेज खेल है। टी20 क्रिकेट में युवा खिलाड़ियों की फुर्ती देखते हुए उन्हें खेलने का मौका पहले मिलता है। हालांकि उम्र के हिसाब से खेल में कई खिलाड़ियों पर असर कम देखने को मिला है। कुछ खिलाड़ी संन्यास के कई साल बाद तक आईपीएल में खेलते रहे हैं। इनमें ताजा और बड़ा उदाहरण क्रिस गेल का है। प्रवीण ताम्बे में 44 साल की उम्र में आईपीएल में खेले थे।

Ad

हर साल कोई न कोई उम्रदराज खिलाड़ी आईपीएल में खेलते हुए नजर आता है। टीम इंडिया के भी कुछ पूर्व खिलाड़ी उम्र के बाद भी टूर्नामेंट में खेलते हुए बेहतर प्रदर्शन करने में कामयाब रहे हैं। विदेशी खिलाड़ियों में क्रिस गेल और इमरान ताहिर का नाम लिया जा सकता है जो आईपीएल में ज्यादा उम्र होने के बाद भी खेलते हैं। पिछली बार शेन वॉटसन भी चेन्नई सुपरकिंग्स के लिए खेले थे। इस साल भी कई खिलाड़ी ज्यादा उम्र के बावजूद खेल रहे हैं। इस आर्टिकल में भारतीय खिलाड़ियों के बारे में बात की गई है जो ज्यादा उम्र के बाद भी इस बार आईपीएल में खेलते हुए नजर आएँगे।

Ad

केदार जाधव

Ad
केदार जाधव
Ad

पिछले साल आईपीएल में केदार जाधव को चेन्नई सुपरकिंग्स की टीम से खेलने का मौका मिला था। इसके बाद उन्हें टीम से रिलीज कर दिया गया और अब वह सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेलेंगे, जिन्हें इस फ्रेंचाइजी ने 2 करोड़ रूपये में खरीदा है। केदार जाधव की उम्र 35 साल है और आईपीएल शुरू होने पर वह 36 साल के हो जाएंगे। आईपीएल में केदार जाधव ने 87 मुकाबले खेले हैं। पिछले आईपीएल में प्रदर्शन खराब रहने के कारण चेन्नई सुपरकिंग्स ने उन्हें इस बार रिलीज कर दिया था। देखना होगा कि इस बार वह कैसा खेल दिखाते हैं।

Ad

महेंद्र सिंह धोनी

Ad
महेंद्र सिंह धोनी
Ad

इस लिस्ट में महेंद्र सिंह धोनी का नाम भी शामिल है, वह अपना 14वां आईपीएल खेलेंगे। महेंद्र सिंह धोनी की उम्र 39 साल है। शुरुआती सीजन से वह आईपीएल खेल रहे हैं। आईपीएल में महेंद्र सिंह ने 200 से ज्यादा मैच खेलते हुए 4600 से ज्यादा रन बनाए हैं और अपनी कप्तानी में चेन्नई सुपरकिंग्स की टीम को तीन बार चैम्पियन बनाने के श्रेय भी महेंद्र सिंह धोनी को जाता है।

Ad

हरभजन सिंह

हरभजन सिंह

सबसे ज्यादा की उम्र वाले भारतीय खिलाड़ियों में हरभजन सिंह का नाम टॉप पर है। वह 40 साल के हैं और आईपीएल में 2020 के अलावा वह हर सीजन में खेले हैं। हरभजन सिंह मुंबई इंडियंस, चेन्नई सुपरकिंग्स जैसी टीमों के लिए खेलने के बाद इस बार केकेआर के लिए खेलते हुए नजर आएँगे। उन्होंने 160 मुकाबले खेलकर 150 विकेट इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में चटकाए हैं।

Ad
Edited by
Naveen Sharma
 
See more
More from Sportskeeda