• Sports News
  • Hindi Cricket News
  • IPL 2024
  • आईपीएल 2020: मुंबई इंडियंस के लिए खेल चुके 3 खिलाड़ी जो एक बार फिर इस टीम के लिए खेलते हुए दिख सकते हैं 
आईपीएल 2019 का ख़िताब जीतने के बाद जश्न मनाते हुए मुंबई इंडियंस के खिलाड़ी 

आईपीएल 2020: मुंबई इंडियंस के लिए खेल चुके 3 खिलाड़ी जो एक बार फिर इस टीम के लिए खेलते हुए दिख सकते हैं 

इंडियन प्रीमियर लीग की सबसे कामयाब टीम मुंबई इंडियंस रही है, जिन्होंने 4 बार इस प्रतिष्ठित ट्रॉफी पर कब्जा किया है। मुंबई इंडियंस का आईपीएल में प्रदर्शन बहुत ही शानदार रहा है। इस टीम के लिए आईपीएल की शुरुआत से ही कुछ बड़े दिग्गज खेलते हुए नजर आये हैं। मुंबई इंडियंस की फ्रेंचाइजी ने हर बार नीलामी में बड़े ही सोच-विचार के साथ अपने संयोजन में फिट बैठने वाले खिलाड़ियों पर ही दांव खेला है।

Ad

मुंबई इंडियंस के लिए दुनिया भर के कई खिलाड़ियों ने आईपीएल में खेला है और कुछ खिलाड़ियों ने तो अपने आईपीएल करियर की शुरुआत भी मुंबई इंडियंस के साथ की और अभी तक इस टीम का हिस्सा बने हुए हैं। वहीं कुछ खिलाड़ी ऐसे भी रहे हैं जो इस टीम के साथ जुड़े लेकिन उन्हें खराब प्रदर्शन के कारण रिलीज कर दिया गया था।

Ad

यह भी पढ़े: 3 खिलाड़ी जिनके लिए नीलामी में मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच हो सकता है मुकाबला

Ad

आइये नजर डालते हैं ऐसे ही3 खिलाड़ियों पर जो एक बार फिर मुंबई इंडियंस की तरफ से खेलते हुए दिख सकते हैं :

Ad

#1 ग्लेन मैक्सवेल

Ad
ग्लेन मैक्सवेल
Ad

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के विस्फोटक बल्लेबाज ग्लेन मैक्सवेल आईपीएल में एक बड़ा नाम रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपनी काबिलियत का लोहा मनवा चुके ग्लेन मैक्सवेल आईपीएल में इस बार नीलामी में उतरेंगे। ग्लेन मैक्सवेल आईपीएल में मुंबई इंडियंस के लिए 2013 में खेलते हुए नजर आये थे। हालांकि उन्हें बाद में रिलीज कर दिया गया था।

Ad

इसके बाद वो किंग्स इलेवन पंजाब के लिए खेले, वहीं साल 2018 के आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेले। लेकिन दिल्ली कैपिटल्स के द्वारा रिलीज करने के बाद एक बार फिर से मैक्सवेल नीलामी में शामिल होने को तैयार हैं। मुंबई इंडियंस को मध्यक्रम में एक आक्रामक बल्लेबाज की जरूरत है, ऐसे में मुंबई की टीम एक बार फिर मैक्सवेल पर दांव लगा सकती है।

Ad

#2 रॉबिन उथप्पा

रॉबिन उथप्पा

इस साल ऑक्शन से पहले कोलकाता की टीम से रिलीज किये गए रॉबिन उथप्पा ने आईपीएल की शुरुआत 2008 के पहले सीजन में मुंबई इंडियंस के लिए की थी। उथप्पा ने केवल एक ही सीजन मुंबई के लिए खेला और इसके बाद उन्हें बैंगलोर की टीम ने अपने साथ जोड़ लिया। उथप्पा इसके बाद कोलकाता नाइटराइडर्स की टीम का अहम हिस्सा रहे। मुंबई की टीम में एक रोहित शर्मा के अलावा कोई भी अनुभवी भारतीय बल्लेबाज नहीं है। ऐसे में मुंबई उथप्पा को अपने साथ जोड़ सकती है।

#3 मार्टिन गप्टिल

मार्टिन गप्टिल

मार्टिन गप्टिल को मुंबई इंडियंस की टीम ने साल 2016 में अपने साथ जोड़ा था लेकिन उन्हें उस सीजन मात्र 3 मैचों में ही खेलने का मौका मिला था। गप्टिल को आईपीएल में कभी ज्यादा मौके नहीं मिले। पिछले सीजन हैदराबाद की टीम में भी उन्हें तब मौका मिला जब जॉनी बेयरस्टो वापस अपने देश चले गए थे। मुंबई ने एविन लुईस को रिलीज किया ऐसे में उन्हें एक विदेशी ओपनर की जरूरत है और गप्टिल उनकी इस जरूरत को पूरा कर सकते हैं।

Ad
Edited by
Naveen Sharma
 
See more
More from Sportskeeda