• Sports News
  • Hindi Cricket News
  • IPL 2024
  • 3 कारण क्यों मुंबई इंडियंस इस बार भी आईपीएल जीत सकती है

3 कारण क्यों मुंबई इंडियंस इस बार भी आईपीएल जीत सकती है

मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) टीम के सामने कोई भी टीम खेलने के लिए आती है, तो उनके जोश और रवैये में कमी नजर नहीं आती है। शायद यही कारण है कि मुंबई इंडियंस ने आईपीएल (IPL) में अब तक पांच बार खिताबी जीत हासिल करने में सफलता हासिल की है। पिछले दो आईपीएल से मुंबई इंडियंस ने खिताब जीतकर अपने नाम और ताकत का प्रदर्शन किया है। इस बार भी मुंबई इंडियंस के फैन्स उनकी टीम को खिताब हासिल करते हुए देखना चाहेंगे।

Ad

देखा जाए तो हर टीम के प्रदर्शन में उतार चढ़ाव या गिरावट देखने को मिलती है। चेन्नई सुपरकिंग्स के साथ यह पिछली बार हुआ था लेकिन मुंबई की टीम खराब शुरुआत के बाद शानदार तरीके से उभरकर सामने आती है। यह खासियत और उनके बेहतरीन खिलाड़ी इस फ्रेंचाइजी को लगातार आगे लेकर जाने का काम करते हैं। इस बार भी मुंबई इंडियंस एक बार फिर से खिताबी जीत हासिल कर सकती है और इसके पीछे कुछ कारण है जिनके बारे में यहाँ बताया गया है।

Ad

तेज गेंदबाजी

Ad
Ad

मुंबई इंडियंस के पास जसप्रीत बुमराह और ट्रेंट बोल्ट जैसे वर्ल्ड क्लास गेंदबाज हैं। पिछले आईपीएल में दोनों शानदार प्रदर्शन करने में सफल रहे थे। इस बार भी इनसे ऐसे खेल की उम्मीद की जा सकती है। नाथन कूल्टर नाइल और क्रुणाल पांड्या भी गेंदबाजी में बेहतर करते रहे हैं। गेंदबाजी मुंबई की जीत में अहम भूमिका निभा सकती है।

Ad

मजबूत बल्लेबाजी

Ad
Ad

मुंबई इंडियंस के पास शुरुआत में क्विंटन डी कॉक और रोहित शर्मा के रूप में धाकड़ बल्लेबाज हैं। इसके बाद सूर्यकुमार यादव और इशान किशन आते हैं। किरोन पोलार्ड और हार्दिक पांड्या के अलावा क्रुणाल पांड्या भी धाकड़ बल्लेबाजी करते हैं और यह टीम किसी भी बड़े स्कोर का पीछा करते हुए उसे हासिल करने का माद्दा रखती है। लम्बी और मजबूत बल्लेबाजी क्रम के दम पर मुंबई इंडियंस इस बार भी ख़िताब हासिल कर सकती है।

Ad

रोहित शर्मा की बेहतरीन कप्तानी

रोहित शर्मा मैदान पर काफी शांत स्वभाव के साथ कप्तानी करते हैं। ऐसा लगता है जैसे इस टीम का हर खिलाड़ी रोहित शर्मा की शारीरिक भाषा से ही सब चीजें समझ जाते हैं। रोहित शर्मा मैच के अनुसार गेंदबाजी में परिवर्तन करने और टीम चुनने के लिए जाने जाते हैं। पिछले आईपीएल के फाइनल में उन्होंने जयंत यादव को शामिल किया था जिन्होंने एक विकेट भी चटकाया था। इस कारण को देखते हुए भी मुंबई खिताबी जीत हासिल कर सकती है।

Ad
Edited by
Naveen Sharma
 
See more
More from Sportskeeda