शुभमन गिल

ICC U19 वर्ल्ड कप: 4 भारतीय खिलाड़ी जिन्होंने 'मैन ऑफ द टूर्नामेंट' का अवॉर्ड जीता

#2 युवराज सिंह (2000)

Ad
युवराज सिंह
Ad

युवराज सिंह ने 2000 में अंडर-19 वर्ल्ड कप खेला था। युवी ने उस वर्ल्ड कप में बल्ले और गेंद दोनों के साथ अहम योगदान दिया था जिसकी वजह से उन्हें 'मैन ऑफ द टूर्नामेंट' का पुरस्कार दिया गया।

Ad

युवराज ने 8 मुकाबलों में 33.8 की औसत से 203 रन बनाए। उन्होंने मुश्किल परिस्थितियों में भारत के लिए रन बनाए थे। युवी ने गेंद के साथ 11.50 की बेहतरीन औसत से 12 विकेट लिए। उनका गेंदबाजी में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 15 रन देकर 4 विकेट था।

Ad

#1 शिखर धवन (2004)

Ad
शिखर धवन
Ad

शिखर धवन अंडर-19 वर्ल्ड कप 2004 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज थे। उन्होंने 7 पारियों में 505 रन बनाए थे, जिसमें उनका औसत 80 से भी ज्यादा था। उन्हें इस बेहतरीन प्रदर्शन के लिए 'मैन ऑफ द टूर्नामेंट' का पुरस्कार दिया गया था।

धवन के बेहतरीन प्रदर्शन के बाद भी उन्हें भारत के लिए खेलने का मौका नहीं मिला। उन्हें अपने पदार्पण के लिए बहुत लंबे समय तक इंतज़ार करना पड़ा था। उनके साथ अंडर-19 वर्ल्ड कप खेल चुके सुरेश रैना, दिनेश कार्तिक, रॉबिन उथप्पा को भारत के लिए पहले खेलने का मौका मिल गया था।

Ad
Edited by
सावन गुप्ता
 
See more
More from Sportskeeda