भारत की वनडे टूर्नामेंट में खेली गई 5 सबसे बड़ी पारियां 

भारत के घरेलू मैचों का नाम सुनते ही सभी के मन में रणजी ट्रॉफी का नाम आता है। हर जगह 4 दिवसीय क्रिकेट की बात ही होती है। हालाँकि पिछले कुछ समय से आईपीएल ने इसका स्थान ले लिया है। इस सब में भारत का घरेलू लिस्ट ए क्रिकेट कहीं पीछे छूट जाता है। वर्तमान में भारत की सभी 37 घरेलू टीमें देश की सबसे बड़ी लिस्ट ए टूर्नामेंट विजय हजारे ट्रॉफी खेल रही हैं। इस साल कई खिलाड़ियों ने बल्ले से अपना जोर दिखाया है।

Ad

आज हम आपको भारत की लिस्ट ए टूर्नामेंट में बल्लेबाजों द्वारा खेली गई 5 सबसे बड़ी पारियों के बारे में बताते हैं।

Ad

#5 वसीम जाफर- 170 नाबाद, मुंबई बनाम दिल्ली (2007)

Ad
Ad

रणजी वनडे टूर्नामेंट 2007 के क्वार्टरफाइनल में मुंबई के सामने दिल्ली की टीम थी। पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली ने गौतम गंभीर के 105 रनों की बदौलत मुंबई के सामने जीत के लिए 298 रनों का लक्ष्य रखा। उस समय के क्रिकेट के अनुसार यह बहुत बड़ा लक्ष्य था पर मुंबई ने 4 विकेट खोकर इसे हासिल कर लिया।

Ad

मुंबई के वसीम जाफर ने 160 गेंदों में 170 रनों की नाबाद पारी खेली। इस पारी में उन्होंने 18 चौके लगाये। यह पारी उस समय भारत के घरेलू लिस्ट ए टूर्नामेंट की सबसे बड़ी पारी भी थी।

Ad

#4 अंकुश बैंस- 173 नाबाद, हिमाचल प्रदेश बनाम विदर्भ (2018)

Ad
Ad

अंडर-19 विश्वकप 2014 में भारतीय टीम का हिस्सा रहे अंकुश ने इसी साल विजय हजारे ट्रॉफी में यह पारी खेली। 26 सितंबर को अलtर में खेले गए इस मैच में विदर्भ ने हिमाचल के सामने 298 रनों का लक्ष्य रखा था। अंकुश की इस पारी की बदौलत उनकी टीम ने 13 गेंद शेष रहते लक्ष्य हासिल कर लिया।

173 रनों की पारी के लिए अंकुश बैंस ने 139 गेंदें खेली। इस पारी में उन्होंने 12 चौके और 9 छक्के लगाये। अंकुश आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स, पुणे राइजिंग सुपरजायन्ट्स और राजस्थान रॉयल्स का हिस्सा भी रह चुके हैं लेकिन उन्हें एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला।

#3 वसीम जाफर-178 नाबाद, मुंबई बनाम बड़ोदरा (2008)

Ad

टेस्ट मैच के बल्लेबाज के रूप में मशहूर वसीम जाफर इस सूची में 2 बार शामिल हैं। 170 रनों की पारी खेलने करीब एक साल बाद उन्होंने 178 रनों की एक और बड़ी पारी खेल दी। विजय हजारे ट्रॉफी के वेस्ट जोन के मैच में बड़ौदा ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 357 का विशाल स्कोर बनाया।

358 रनों के बड़े लक्ष्य को मुंबई ने जाफर की पारी के बदौलत 9 गेंद शेष रहते हासिल कर लिया। 178 रनों की पारी में उन्होंने सिर्फ 132 गेंदों का सामना किया। उनके बल्ले से 19 चौके और 4 छक्के निकले।

#2 अजिंक्य रहाणे- 187, मुंबई बनाम महाराष्ट्र (2008)

वसीम जाफ़र के 178 रनों की पारी खेलने के चंद दिनों बाद अजिक्य रहाणे ने भारतीय घरेलू लिस्ट ए मैच की सबसे बड़ी पारी खेल दी। विजय हजारे ट्रॉफी के वेस्ट जोन मुकाबले में उन्होंने महाराष्ट्र के खिलाफ यह पारी खेली। रहाणे ने अपनी पारी में 17 चौके और 8 छक्के लगाये। उनके अलावा अमोल मजुमदार ने भी 101 रन बनाये और मुंबई की टीम ने 50 ओवर में 398 रन बना दिए।

इतने बड़े स्कोर के सामने महाराष्ट्र के बल्लेबाज कुछ नहीं कर पाए और उनकी 29वें ओवर में 182 रनों पर सिमट गई। इस तरह मुंबई ने इस मैच को 216 रनों से अपने नाम कर लिया।

#1 करणवीर कौशल- 202, उत्तराखंड बनाम सिक्किम (2018)

Ad

उत्तराखंड के सलामी बल्लेबाज करणवीर कौशल ने भारतीय घरेलू क्रिकेट का पहला दोहरा शतक बनाया। विजय हजारे ट्रॉफी 2018 में उन्होंने सिक्किम के खिलाफ ये पारी खेली। उन्होंने करीब 10 साल पहले बनाये अजिंक्य रहाणे के रिकॉर्ड को भी तोड़ दिया। उन्होंने 135 गेंदों में 18 चौके और 9 छक्के की मदद से यह पारी खेली।

उनकी पारी की बदौलत उत्तराखंड ने सिक्कम को 367 रनों का विशाल लक्ष्य दिया। जबाव में सिक्किम की टीम ने काफी धीमी बल्लेबाजी की और 50 ओवर में 6 विकेट पर 167 रन ही बना पाई। इस तरह उत्तराखंड ने 199 रनों से जीत हासिल कर टूर्नामेंट में अपनी उम्मीदें बरकरार रखी।

Ad
Edited by
मयंक मेहता
 
See more
More from Sportskeeda