• Sports News
  • Hindi Cricket News
  • 5 भारतीय बल्लेबाज जिन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 में सबसे ज्यादा रन बनाए हैं

5 भारतीय बल्लेबाज जिन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 में सबसे ज्यादा रन बनाए हैं

भारत और न्यूजीलैंड के बीच 5 मैचों की वनडे सीरीज़ को 4 -1 से जीतने के बाद अब भारतीय टीम 3 मैचों की टी-20 सीरीज़ खेलेगी, जिसका पहला मुकाबला 6 फरवरी को वेलिंगटन में खेला जाएगा। भारत और न्यूज़ीलैंड ने अभी तक 8 टी 20 मुकाबले खेले है, जिसमे भारत को सिर्फ 2 मैचों में जीत मिली है और न्यूज़ीलैंड को 6 मैचों में। इस टी 20 सीरीज में रोहित शर्मा पहली बार किसी विदेशी दौरे में भारतीय टी 20 टीम की कप्तानी करेंगे। इस सूची में हम उन पांच भारतीय बल्लेबाज़ों के बारे में बताएंगे, जिन्होंने टी 20 मुकाबलों में न्यूज़ीलैंड के खिलाफ सबसे ज़्यादा रन बनाए है।

Ad

#5 वीरेंदर सहवाग

Ad
Ad

पूर्व भारतीय सलामी बल्लेबाज़ का नाम इस सूची में पांचवें स्थान पर आता है। वीरेंदर सहवाग ने अपने टी 20 करियर में न्यूज़ीलैंड के खिलाफ 3 मुकाबले खेले, जिसमे उन्होंने 30 की औसत और 238 के स्ट्राइक रेट के साथ 90 रन बनाए। बॉउंड्री की बात की जाए तो अपने टी 20 करियर में न्यूज़ीलैंड के खिलाफ सहवाग ने 11 चौके और 6 छक्के लगाए है। न्यूज़ीलैंड के खिलाफ सहवाग का सर्वाधिक स्कोर 40 रन है, जो उन्होंने जोहान्सबर्ग में 2007 के टी20 विश्व कप में बनाया था। हालाँकि इस मैच में वो भारत को जीत दिलाने में असफल रहे, लेकिन सहवाग ने हर कीवी बॉलर को पूरे ग्राउंड में शॉटस मारे थे।

Ad

#4 युवराज सिंह

Ad
Ad

बाएं हाथ के भारतीय ऑलराउंडर युवराज सिंह इस सूची में चौथे स्थान पर आते हैं। बाएं हाथ के इस बल्लेबाज़ ने अपने करियर में न्यूज़ीलैंड के खिलाफ 5 मुकाबले खेले है, जिसमे उन्होंने 18.90 की औसत और 125.33 के स्ट्राइक रेट से 94 रन बनाए है। बॉउंड्री की बात करें तो युवराज सिंह ने अपने टी 20 करियर में न्यूज़ीलैंड के खिलाफ 5 चौके और 6 छक्के लगाए है। न्यूज़ीलैंड के खिलाफ युवराज सिंह का सर्वाधिक स्कोर 50 रन है, जो उन्होंने साल 2009 में भारत के न्यूज़ीलैंड दौरे के दौरान वेलिंगटन के मैदान पर बनाया था। दो विकेटें गिरने के बाद बल्लेबाज़ी करने आए युवराज सिंह ने इस मैच में 34 गेंदे खेली, जिसमे 4 छक्के और 3 चौकों की मदद से उन्होंने 50 रन बनाए थे ।

Ad

#3 रोहित शर्मा

Ad

भारतीय टी 20 टीम के वर्तमान कप्तान रोहित शर्मा इस सूची में तीसरे स्थान पर आते है। दाएं हाथ के इस बल्लेबाज़ ने अपने अब तक के करियर में न्यूज़ीलैंड के खिलाफ 6 मुकाबले खेले है, जिसमे उन्होंने 21.80 की औसत और 126.74 के स्ट्राइक रेट की मदद से 109 रन बनाए। टी 20 में न्यूज़ीलैंड के खिलाफ रोहित शर्मा का सर्वाधिक स्कोर 80 रन है, जो उन्होंने 2017 में दिल्ली के मैदान पर बनाए थे।

#2 महेंद्र सिंह धोनी

Ad

पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी इस सूची में दुसरे स्थान पर आते है। धोनी ने अपने टी 20 करियर में न्यूज़ीलैंड के खिलाफ 8 मुकाबले खेले है, जिसमे उन्होंने की 40.5 की औसत और 109.45 के स्ट्राइक रेट की मदद से 162 रन बनाए है। न्यूज़ीलैंड के खिलाफ धोनी का सर्वाधिक स्कोर 49 रन है, जो उन्होंने 2017 में राजकोट के मैदान पर बनाया था।

#1 विराट कोहली

वर्तंमान भारतीय वनडे और टेस्ट कप्तान विराट कोहली इस सूची में पहले स्थान पर आते हैं। विराट ने अपने टी 20 करियर में न्यूज़ीलैंड के खिलाफ 5 मुकाबले खेले हैं, जिसमें उन्होंने 49.25 की औसत और 155 के स्ट्राइक रेट की मदद से 197 रन बनाए हैं। न्यूज़ीलैंड के बनाम कप्तान विराट कोहली के नाम 2 अर्धशतक भी दर्ज है और उनका सर्वाधिक स्कोर 70 रन है, जो उन्होंने साल 2012 में चेन्नई के मैदान पर बनाया था।

इस मैच में न्यूज़ीलैंड द्वारा खड़े करे गए 167 रन के लक्ष्य का पीछा कर रही भारतीय टीम ने विराट कोहली को ओपनिंग में भेजा था। गौतम गंभीर के साथ ओपनिंग करने आए विराट कोहली ने पहली 6 गेंदों पर सिर्फ 2 रन बनाए, लेकिन एक बार सेट होने के बाद अपनी बल्लेबाज़ी को तेज़ किया और महज़ 30 गेंदों पर 9 चौकों की मदद से अपना अर्दशतक पूरा किया। हालाँकि टीम इंडिया ये मैच महज़ एक रन से हार गयी, लेकिन विराट कोहली की यह पारी उनकी सर्वश्रेष्ठ पारियों में से एक गिनी जाएगी।

Get Cricket News In Hindi Here

Ad
Edited by
निशांत द्रविड़
 
See more
More from Sportskeeda