साल 2006 में जब भारत ने अपना पहला अंतर्राष्ट्रीय टी20 मुकाबला खेला, तब शायद किसी ने यह नहीं सोचा होगा कि आज भारत में इस फॉर्मेट की लोकप्रियता अपने चरम पर होगी। फॉर्मेट के छोटा होने के चलते ज़्यादा से ज़्यादा लोग टी20 क्रिकेट की तरफ आकर्षित हुए हैं।
शुरुआत से ही टी20 क्रिकेट में छक्कों का अहम योगदान रहा है और भारत के काफी खिलाड़ी अपने छक्के मारने की काबिलियत से इस फॉर्मेट में मशहूर हैं। आज हम उन पांच भारतीय बल्लेबाज़ों की बात करेंगे, जिन्होंने अंतरराष्ट्रीय टी20 मुकाबलों में सबसे ज़्यादा छक्के लगाए हैं।
भारत के बाएं हाथ के सलामी बल्लेबाज़ शिखर धवन भारत के लिए सबसे ज़्यादा टी20 छक्के लगाने की सूची में पांचवे स्थान पर आते हैं। बाएं हाथ के इस बल्लेबाज़ ने अपने टी20 करियर में 48 मुकाबले खेले हैं, जिसमें उन्होंने 29.34 की औसत और 132.28 के स्ट्राइक रेट की मदद से 1291 रन बनाए हैं। शिखर धवन ने अपने करियर के 19.5 % रन छक्कों की मदद से बनाए हैं, जिसमें 42 छक्के शामिल हैं। शिखर धवन के नाम अंतरराष्ट्रीय टी20 मुकाबलों में 9 अर्धशतक दर्ज हैं और उनका सर्वाधिक स्कोर 62 गेंदों पर 92 रन है, जो उन्होंने साल 2018 में वेस्टइंडीज़ के खिलाफ चेन्नई के मैदान पर बनाया था।
पूर्व भारतीय कप्तान और भारतीय टीम के विकेटकीपर-बल्लेबाज़ महेंद्र सिंह धोनी इस सूची में दूसरे स्थान पर आते हैं। धोनी ने अपने अंतरष्ट्रीय टी20 करियर में साल 2006 से अब तक 95 मुकाबले खेले हैं, जिसमें उन्होंने 37.6 की औसत और 126 के स्ट्राइक रेट से 1545 रन बनाए हैं। धोनी ने अपने टी20 करियर के 18% रन छक्कों की मदद से बनाए है, जिसमे 48 छक्के शामिल हैं। अंतरराष्ट्रीय टी 20 मुकाबलों में महेंद्र सिंह धोनी के नाम सिर्फ 2 अर्धशतक दर्ज है और उनका सर्वाधिक स्कोर 36 गेंदों में पांच चौकों और 2 छक्कों की मदद से 56 रन है, जो उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ साल 2017 में बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में बनाया था। इस पारी में बनाया गया अर्धशतक धोनी का टी20 में पहला अर्धशतक था, जो उन्होंने 2006 में डेब्यू करने के 11 साल बाद बनाया था।
{{comment_text}}
{{comment_text}}