• Sports News
  • Hindi Cricket News
  • IPL 2024
  • आईपीएल 2018 में सबसे ज़्यादा छक्के लगाने वाले टॉप 10 खिलाड़ी 

आईपीएल 2018 में सबसे ज़्यादा छक्के लगाने वाले टॉप 10 खिलाड़ी 

टी20 क्रिकेट का पहला मकसद मनोरंजन है और खिलाड़ियो द्वारा स्टैंड्स में मारे गए लम्बे छक्के दर्शकों को सबसे ज़्यादा पसंद है। गेंद के बल्ले से टकराने की आवाज, फिर जबरदस्त गति के साथ ऊंचाई हासिल करके स्टैंड्स में गिरना, यह सब चीज़ें दर्शकों को आकर्षित करती हैं।

Ad

साल 2018 में खेला गए आईपीएल सीजन में बाकी सभी आईपीएल सीजन के मुकाबले सबसे ज़्यादा छक्के लगे। इस सीजन में खेले गए 60 मुकाबलों में 872 छक्के लगे, जिससे हर मैच में औसतम छक्कों की गिनती 15 होती है। आज इस लेख में हम उन बल्लेबाज़ों के बारे में बताएंगे, जिन्होंने आईपीएल के साल 2018 के सीजन में सबसे ज़्यादा छक्के लगाए।

Ad

#10 एविन लेविस - 24 छक्के

Ad
Ad

वेस्टइंडीज के बाएं हाथ के सलामी बल्लेबाज एविन लेविस ने 2018 के आईपीएल में अपना डेब्यू सीजन खेला था। टी20 क्रिकेट के सबसे विस्फोटक बल्लेबाज़ क्रिस गेल को अपना गुरु मानने वाले इस वेस्टइंडीयन खिलाड़ी से सबको बहुत उम्मीदें थी, जिन्हें मुंबई इंडियंस ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में अपने असाधारण प्रदर्शन के दम पर साइन किया था।

Ad

आईपीएल 2018 में सबसे ज़्यादा छक्के मारने वाले बल्लेबाज़ों की सूची में एविन लेविस दसवें स्थान पर आते हैं। मुंबई के लिए सलामी बल्लेबाज़ के रूप में खेलते हुए एविन लेविस ने 13 मुकाबले खेले, जिसमे उन्होंने 382 रन बनाए। लेविस ने अपने सीजन में बनाए गए रनों के 37% रन छक्कों की मदद से बनाए, जिसमे 24 छक्के शामिल हैं।

Ad

# 9 क्रिस गेल - 27 छक्के

Ad
Ad

टी20 क्रिकेट में क्रिस गेल की प्रसिद्धि स्थिति सीजन दर सीजन बढ़ती जा रही है। इस यूनिवर्सल टी20 बॉस ने आईपीएल में हर टीम के गेंदबाज़ो को छक्के मारे है, जिसके साक्षी भारत के मैदानों की छतों पर पड़े डेंट है।

लम्बे छक्के मारने की अपनी असाधारण काबिलियत के दम पर वेस्टइंडीज का यह बल्लेबाज़ आईपीएल 2018 में सबसे ज़्यादा छक्के मारने वाले बल्लेबाज़ों की सूची में नवें स्थान पर आता है। गेल ने पंजाब के लिए सलामी बल्लेबाज़ के रूप में 11 मुकाबले खेले, जिसमे उन्होंने 368 रन बनाए। क्रिस गेल ने सीजन में बनाए गए रनों के 44% रन छक्कों की मदद से बनाए, जिसमे 27 छक्के शामिल हैं।

Hindi Cricket News, सभी मैच के क्रिकेट स्कोर, लाइव अपडेट, हाइलाइट्स और न्यूज़ स्पोर्ट्सकीड़ा पर पाएं।

#8 केन विलियमसन - 28 छक्के

Ad

आईपीएल 2018 सीजन केन विलियमसन के लिए सफल साबित हुआ था। डेविड वार्नर के आईपीएल से बहार होने के बाद न्यूजीलैंड के बल्लेबाज को सनराइजर्स हैदराबाद की कप्तानी मिली। विलियमसन ने न केवल पूरे सीजन में टीम की कप्तानी की, बल्कि वह टूर्नामेंट के सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी भी बन गए।

विलियमसन को उनकी छक्के मारने की क्षमता के लिए नहीं जाना जाता है, लेकिन उन्होंने 28 बार गेंद को सीमा पर भेजकर स्टीरियोटाइप को तोड़ दिया। उन्होंने 17 मैचों में 735 रन बनाते हुए 64 चौके भी लगाए।

#7 महेंद्र सिंह धोनी - 30 छक्के

भारत के पसंदीदा क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी ने अपने आईपीएल करियर की शुरुवात एक आकर्षक बल्लेबाज के रूप में शुरुआत की थी जिसने विपक्ष के गेंदबाज़ी आक्रमण को ध्वस्त कर दिया था। समय के साथ, धोनी की बल्लेबाजी शांत हो गई थी और 2018 आईपीएल शुरू होने से पहले टी 20 में उनकी प्रभावशीलता पर संदेह था।

धोनी ने आईपीएल में अपने शानदार प्रदर्शन से सभी संदेहों को दूर कर दिया। बेंगलुरु में आरसीबी के खिलाफ सात छक्कों के साथ 34 गेंदों में नाबाद 70 रन की उनकी पारी एक स्टैंड आउट रही। उन्होंने 2018 सीजन में 30 छक्कों के साथ अपना व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ हासिल किया।

#6 एबी डीविलियर्स - 30 छक्के

Ad

दुनिया का कोई भी गेंदबाज एबी डीविलियर्स को छक्के मारने से नहीं रोक सकता। दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाज दुनिया के सबसे पूर्ण बल्लेबाजों में से एक हैं और वो आईपीएल के प्रत्येक सीजन में इसको साबित भी करते हैं।छह अर्धशतकों और 30 छक्कों के साथ, एबीडी का 2018 का आईपीएल सीजन 12 मैचों में 480 रन के साथ समाप्त हुआ।

#5 आंद्रे रसेल - 31 छक्के

आंद्रे रसेल
Ad

आईसीसी के डोपिंग कोड के उल्लंघन के कारण वेस्टइंडीज के इस हरफनमौला खिलाड़ी 2017 के आईपीएल संस्करण में खेलने से चूक गए थे। आंद्रे रसेल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए साल 2018 के सीजन में 31 छक्के लगाकर शानदार वापसी की। इन छक्कों में रसेल के कुल रनों का लगभग 60% हिस्सा था।

चेन्नई में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ, रसेल केकेआर के लिए 89/5 के स्कोर पर बल्लेबाज़ी करने आए और आते ही इस ऑलराउंडर ने एक धुआंधार पारी खेली, जिसमें उन्होंने केवल 36 गेंदों में 11 छक्कों की मदद से 88 रन बनाए।

#4 के एल राहुल - 32 छक्के

साल 2018 में किंग्स इलेवन पंजाब के लिए ओपनिंग करते हुए, के एल राहुल ने शानदार प्रदर्शन किया और राष्ट्रीय टीम में अपना स्थान बनाया। उन्होंने 14 मैचों में 659 रन बनाकर पूरे टूर्नामेंट में अपना अच्छा प्रदर्शन जारी रखा। राहुल ने 32 छक्के और 66 चौके लगाए और अपनी टीम के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी रहे।

#3 अम्बाती रायुडू - 34 छक्के

Ad

अम्बाती रायुडू एक और नाम जिन्हे उनकी छक्के मारने की क्षमता के लिए नहीं जाना जाता है , हालांकि 2018 के आईपीएल सीजन ने एक अलग कहानी बताई। रायुडू ने चेन्नई सुपर किंग्स के लिए सीजन में 602 रन बनाए और एक अन्य आईपीएल फाइनल में चेन्नई को जिताने में अहम भूमिका निभाई।

अम्बाती रायुडू ने चेन्नई सुपर किंग्स के लिए 2018 में 16 मुकाबले खेले, जिसमे उन्होंने 602 रन बनाए। रायुडू ने अपने सीजन में बनाए गए रनों के 34% रन छक्कों की मदद से बनाए, जिसमे 34 छक्के शामिल हैं।

#2 शेन वाटसन - 35 छक्के

Ad

लंबे समय से यह माना जा रहा था कि ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज शेन वाटसन में अब पहले जैसी बात नहीं रही है। लेकिन चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने उन पर विश्वास दिखाने का फैसला किया, जिसे शेन वॉटसन ने पूरी तरह से सही साबित किया और चेन्नई को तीसरी बार खिताब जिताया।

शेन वॉटसन सीजन के पांचवें सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी थे। 15 मुकाबलों में वाटसन ने 555 बनाए, जिसमे 35 छक्के शामिल थे।

#1 ऋषभ पंत - 37 छक्के

आईपीएल 2018 में सबसे ज़्यादा छक्के मारने वाले बल्लेबाज़ों की सूची में ऋषभ पंत पहले स्थान पर आते हैं । एक हाथ से छक्का कैसे मारा जाता है। ऋषभ पंत ने कईं बार उस हुनर का नज़ारा दिखाया।

दिल्ली डेयरडेविल्स के लिए खेलते हुए ऋषभ पंत ने 14 मुकाबलों में 684 रन बनाए, जिसमे उन्होंने 37 छक्के लगाए । पंत ने इस सीजन में अपने कुल रनों के 32 % रन छक्कों की मदद से बनाए ।

Ad
Edited by
सावन गुप्ता
 
See more
More from Sportskeeda