T20I में हैट्रिक लेने वाले सभी गेंदबाजों की लिस्ट

T20I में हैट्रिक लेने वाले सभी गेंदबाजों की लिस्ट

क्रिकेट के किसी भी प्रारूप में हैट्रिक लेना आसान नहीं होता है। खासकर टी20 फॉर्मेट में जहां बल्लेबाज हमेशा ही गेंदबाजों के खिलाफ हावी होने की कोशिश करते हैं और गेंदबाज भी खुद को बचाने की कोशिश में लग रहते हैं।

हालांकि फिर भी टी20 अंतरराष्ट्रीय के इतिहास में 57 बार हैट्रिक ली गई है, जो 53 गेंदबाजों ने ली है। श्रीलंका के लसिथ मलिंगा, न्यूजीलैंड के टिम साउदी, सर्बिया के मार्क पावलोविच और माल्टा के वसीम अब्बास ही अभी तक ऐसे चार गेंदबाज हैं, जिन्होंने दो-दो बार हैट्रिक ली है।

Ad

आइए नजर डालते हैं टी20 अंतरराष्ट्रीय में ली गई सभी हैट्रिक पर:

1- ब्रेट ली: ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज गेंदबाज ब्रेट ली ने 2007 टी वर्ल्ड कप में केप टाउन में बांग्लादेश के खिलाफ हैट्रिक ली थी। उन्होंने शाकिब अल हसन, मशरफे मर्ताजा और अलोक कपाली को आउट किया था।

2- जेकब ओरम: न्यूजीलैंड के पूर्व दिग्गज ऑलराउंडर जेकब ओरम ने 2009 में कोलंबो में श्रीलंका के खिलाफ हैट्रिक ली थी। उन्होंने एंजेलो मैथ्यूज, मलिंगा बंडारा और नुवान कुलसेकरा को आउट किया।

Ad

3- टिम साउदी: न्यूजीलैंड के टिम साउदी ने 2010-11 में ऑकलैंड में पाकिस्तान के खिलाफ हैट्रिक ली थी। उन्होंने यूनिस खान, मोहम्मद हफीज और उमर अकमल को आउट किया।

4- थिसारा परेरा: श्रीलंका के ऑलराउंडर थिसारा परेरा ने 2016 में रांची में भारत के खिलाफ हैट्रिक ली थी। उन्होंने हार्दिक पांड्या, सुरेश रैना और युवराज सिंह को आउट किया था।

Ad

5- लसिथ मलिंगा: श्रीलंका के लसिथ मलिंगा ने 2017 में कोलंबो में बांग्लादेश के खिलाफ हैट्रिक ली थी। उन्होंने मुशफिकुर रहीम, मशरफे मर्ताजा और मेहदी हसन को आउट किया था।

6- फहीम अशरफ: पाकिस्तान के ऑलराउंडर फहीम अशरफ ने 2017 में श्रीलंका के खिलाफ हैट्रिक ली। उन्होंने इसुरु उदाना, महेला उदावते, दसुन शनाका को आउट किया।

7- राशिद खान: अफगानिस्तान के राशिद खान ने 2019 में देहरादून में आयरलैंड के खिलाफ हैट्रिक ली। उन्होंने केविन ओ ब्रायन, जॉर्ज डॉकरेल, गेटकेक और सिमी सिंह को लगातार चार गेंदों में आउट किया।

8- लसिथ मलिंगा: श्रीलंका के लसिथ मलिंगा ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 2019 में पल्लेकेले में हैट्रिक ली। उन्होंने कॉलिन मुनरो, हामिश रदरफोर्ड, कॉलिन डी ग्रैंडहोम और रॉस टेलर को आउट किया।

Ad

9- मोहम्मद हसनैन: पाकिस्तान के मोहम्मद हसनैन ने 2019 में लाहौर में श्रीलंका के खिलाफ हैट्रिक ली। उन्होंने भानुका राजापक्षा, शनाका और शेहान जयसूर्या को आउट किया।

10- खावर अली: ओमान के खावर अली ने नीदरलैंड्स के खिलाफ 2019 में अल अमीरत में हैट्रिक ली। उन्होंने एजे स्टाल, एकरमैन और वैन डर मर्वे को आउट किया।

11- नॉर्मन वनुआ: पापुआ न्यू गिनी के नॉर्मन वनुआ ने बरमूडा के खिलाफ 2019 में दुबई में हैट्रिक ली। उन्होंने स्टोवेल, लेवेरॉक और डैरेल को आउट किया।

12- दीपक चाहर: भारत के दीपक चाहर ने बांग्लादेश के खिलाफ 2019 में नागपुर में हैट्रिक ली। उन्होंने शफीउल इस्लाम, मुस्ताफिजुर रहमान और अमीनुल इस्लाम को आउट किया।

13- एश्टन एगर: ऑस्ट्रेलिया के एश्टन एगर ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 2020 में जोहान्सबर्ग में हैट्रिक ली। उन्होंने फाफ डू प्लेसी, एंडीले फेलुकवायो और डेल स्टेन को आउट किया।

14- अकीला धनंजय: श्रीलंका के अकीला धनंजय ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 2020 में एंटिगा में हैट्रिक ली। उन्होंने एविन लुइस, क्रिस गेल और निकोलस पूरन को आउट किया।

15- वसीम अब्बास: माल्टा के वसीम अब्बास ने बेल्जियम के खिलाफ 2021 में मारसा में हैट्रिक ली। उन्होंने अशीकुल्लाह सैद, खालिद अहमदी और नेमिश महता को आउट किया।

16- शेराज शेख: बेल्जियम के शेराज शेख ने माल्टा के खिलाफ 2021 में मारसा में हैट्रिक ली। उन्होंने अमन शर्मा, नीरज खन्ना और वरुण थमोथरम को आउट कियाय।

17- नाथन एलिस: ऑस्ट्रेलिया के नाथन एलिस ने बांग्लादेश के खिलाफ ढाका में 2021 में हैट्रिक ली। उन्होंने महमदुल्लाह, मुस्ताफिजुर रहमान और महेदी हसन को आउट किया।

18 - एलिजेह ओटिएनो: केन्या के एलिजेह ओटिएनो ने यूगांडा के खिलाफ 2021 में हैट्रिक ली। उन्होंने ड्यूस्डेडिट मुहुमूज़ा, केनेथ वैसवा और बिलाल हसन को आउट किया।

19 - कोफी बागाबेना: घाना के कोफी बागाबेना ने सेशेल्स के खिलाफ 2021 में हैट्रिक ली। उन्होंने स्टीफन मदुसनका, मज़हरुल इस्लाम और शिवकुमार उदयन को आउट किया।

20 - कर्टिस कैंफर: आयरलैंड के कर्टिस कैंफर ने नीदरलैंड्स के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप 2021 में हैट्रिक ली। उन्होंने कॉलिन एकरमैन, रयान टेन डोशेट, स्कॉट एडवर्ड्स और रुलोफ वैन डर मर्व को आउट किया।

21 - डायलन ब्लिगनॉट: जर्मनी के डायलन ब्लिगनॉट ने इटली के खिलाफ 2021 में हैट्रिक ली। उन्होंने जसप्रीत सिंह, जॉय परेरा और बलजीत सिंह को आउट किया।

22 - दिनेश नाकरानी: यूगांडा के दिनेश नाकरानी ने 2021 में सेशेल्स के खिलाफ हैट्रिक ली। उन्होंने पॉल बायरन, वडोडरिया मुकेश और सोहैल रॉकेट को आउट किया।

23 - पीटर आहो: नाइजीरिया के पीटर आहो ने 2021 में सिएरा लियोन के खिलाफ हैट्रिक ली और साथ ही सिर्फ 5 रन देकर 6 विकेट लेने का विश्व रिकॉर्ड भी बनाया। आहो ने लगातार तीन गेंदों पर अबू कुमारा, मीनूरु केपाका और एडमंड अर्नेस्ट को आउट किया।

24 - वानिन्दु हसरंगा: श्रीलंका के वानिन्दु हसरंगा ने 2021 टी20 वर्ल्ड कप में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ हैट्रिक ली। उन्होंने एडेन मार्करम, टेम्बा बवुमा और ड्वेन प्रिटोरियस को आउट किया।

25 - कगिसो रबाडा: दक्षिण अफ्रीका के कगिसो रबाडा ने 2021 टी20 वर्ल्ड कप में इंग्लैंड के खिलाफ हैट्रिक ली। उन्होंने क्रिस वोक्स, इयोन मॉर्गन और क्रिस जॉर्डन को आउट किया।

26 - हरनन फेनेल: अर्जेंटीना के हरनन फेनेल ने 2021 में पनामा के खिलाफ हैट्रिक का रिकॉर्ड बनाया। उन्होंने महमूद जासत, अनिलकुमार नटुभाई अहीर और दिनेशभाई अहीर को आउट किया।

27 - जेसन होल्डर: इंग्लैंड के खिलाफ जनवरी, 2022 में जेसन होल्डर ने हैट्रिक सहित चार गेंदों में चार विकेट लिए और वेस्टइंडीज की तरफ से हैट्रिक लेने वाले पहले गेंदबाज बने। होल्डर ने क्रिस जॉर्डन, सैम बिलिंग्स, आदिल रशीद और साकिब महमूद को आउट किया।

28 - करण केसी: पापुआ न्यू गिनी के खिलाफ करण केसी ने हैट्रिक लिया और ऐसा करने वाले नेपाल के पहले गेंदबाज बने। मार्च, 2022 में कीर्तिपुर में खेले गए मैच में करण ने चैड सोपर, साइमन अटाई और नोसैना पोकाना को आउट करके हैट्रिक लिया।

29 - जेजे स्मिट: यूगांडा के खिलाफ जेजे स्मिट ने हैट्रिक लिया और ऐसे करने वाले नामीबिया के पहले गेंदबाज बने। अप्रैल, 2022 में विंडहोक में खेले गए मुकाबले में स्मिट ने साइमन सेसाज़ी, फ्रैंक एनसुबुगा और जुमा मियाजी को आउट करके यह रिकॉर्ड बनाया।

30 - खालिद अहमदी: जून, 2022 में माल्टा के खिलाफ बेल्जियम के खालिद अहमदी ने इमरान अमीर, आफताब खान और वरुण थामोतरन को आउट करने हैट्रिक लेने का रिकॉर्ड बनाया।

31 - सयज़रुल इदरीस: जुलाई, 2022 में मलेशिया के सयज़रुल इदरीस ने थाईलैंड के सोरावत, जीरासाक और चलोएमवोंग को आउट करके हैट्रिक लिया।

32 - कामरन सेनामोंट्री: जुलाई, 2022 में ही थाईलैंड के कामरन सेनामोंट्री ने मालदीव्स के इब्राहिम हसन, इब्राहिम रिज़ान और लीम शफीग को आउट करके हैट्रिक लिया।

33 - लोगान वैन बीक: जुलाई, 2022 में नीदरलैंड्स के लोगान वैन बीक ने वर्ल्ड कप क्वालीफ़ायर में हांगकांग के निज़ाकत खान, स्कॉट मैककेचनी और एहसान खान को आउट करके हैट्रिक लिया।

34 - चामल सडुन: सायप्रस के चामल सडुन ने जुलाई, 2022 में तुर्की के खिलाफ हैट्रिक लिया। उन्होंने गोखन अल्टा, अली तुर्कमेन और तुनाहन उलुटूना को आउट किया था।

35 - माइकल ब्रेसवेल: न्यूजीलैंड के माइकल ब्रेसवेल ने जुलाई, 2022 में आयरलैंड के खिलाफ मार्क अडेयर, बैरी मैकार्थी और क्रेग यंग को आउट करके हैट्रिक लिया।

36 - सुदेश विक्रमसेकरा: चेक रिपब्लिक के सुदेश विक्रमसेकरा ने एस्टोनिया के खिलाफ जुलाई, 2022 में हैट्रिक लेने का रिकॉर्ड बनाया। उन्होंने हबीब खान, मैदुल इस्लाम और मुरली ओबिली को आउट किया था।

37 - हबीब खान: एस्टोनिया के हबीब खान ने जुलाई, 2022 में फ्रांस के खिलाफ सुवेन्थिरण संथिरकुमरन, जैन अहमद और जुबैद अहमद को आउट करके हैट्रिक लेने का रिकॉर्ड बनाया।

38 - शाहरुख़ कुद्दुस: कुवैत के शाहरुख़ कुद्दुस ने अगस्त, 2022 में बहरीन के खिलाफ उमेर तूर, शाहबाज़ बदर और हैदर बट्ट को आउट करके हैट्रिक ली थी।

39 - कार्तिक मयप्पन: 2022 टी20 वर्ल्ड कप में यूएई के कार्तिक मयप्पन ने श्रीलंका के खिलाफ हैट्रिक लेने का रिकॉर्ड बनाया था। कार्तिक ने भानुका राजपक्षे, चरिथ असलंका और दासुन शनाका को आउट किया था।

40- जोशुआ लिटिल: 2022 टी20 वर्ल्ड कप में आयरलैंड के जोशुआ लिटिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ हैट्रिक ली। लिटिल ने केन विलियमसन, जेम्स नीशम और मिचेल सैंटनर को आउट किया था।

41 - टिम साउदी: नवंबर 2022 में भारत के खिलाफ माउंट मौंगानुई टी20 में न्यूजीलैंड के दिग्गज टिम साउदी ने दूसरी बार टी20 अंतरराष्ट्रीय में हैट्रिक लेने का रिकॉर्ड बनाया। साउदी ने हार्दिक पांड्या, दीपक हूडा और वॉशिंगटन सुंदर को आउट किया था।

42 - हर्शीद चौहान: दिसंबर 2022 में सिएरा लियोन के खिलाफ तंज़ानिया के हर्शीद चौहान ने अफ्रीका टी20 वर्ल्ड कप क्वालीफ़ायर बी के मैच में हैट्रिक लिया। हर्शीद ने अबास जीबला, मिनिरु केपाका और लनसाना लामिन को आउट किया था।

43- रिज़वान बट्ट: दिसंबर 2022 सिंगापुर के खिलाफ बहरीन के रिज़वा बट्ट ने हैट्रिक ली। बट्ट ने आर्यमन सुनील, एस चंद्रमोहन और अवी दिक्षित को आउट किया था।

44- मोहम्मद कामरान: फरवरी 2023 में आइल ऑफ मैन के खिलाफ स्पेन के मोहम्मद कामरान ने हैट्रिक ली थी। उन्होंने ल्यूक वार्ड, एडवर्ड बीयर्ड और क्रिस्टियन वेबस्टर को आउट किया था।

45- मैट हेनरी: अप्रैल 2023 में पाकिस्तान के खिलाफ न्यूजीलैंड के मैट हेनरी ने हैट्रिक ली थी। हेनरी ने शादाब खान, इफ्तिकार अहमद और शाहीन अफरीदी को आउट किया था।

46- सऊद मुनीर: मई 2023 में नॉर्वे के खिलाफ डेनमार्क के सऊद मुनीर ने हैट्रिक ली थी। मुनीर ने कमार मुश्तैक, जुनैद महमूद और मुहम्मद बट्ट को आउट किया था।

47- मार्क पावलोविच: जून 2023 में तुर्की के खिलाफ सर्बिया के मार्क पावलोविच ने हैट्रिक ली थी। पावलोविच ने मेसिट ओज़तुर्क, मुहम्मद तुर्कमेन और मुहम्मद कुरसत को आउट किया था।

48- मार्क पावलोविच: जून 2023 में ही मार्क पावलोविच ने लगातार दो दिनों में दो हैट्रिक ली थी। इस बार उन्होंने क्रोएशिया के खिलाफ यह रिकॉर्ड बनाया और लुका स्टब्स, हरवोऐ हाजनिक और एंटोनियो फलेटर को आउट किया था।

49 - वसीम अब्बास: माल्टा के वसीम अब्बास ने जुलाई 2023 में फ्रांस के खिलाफ दूसरी बार हैट्रिक ली। उन्होंने जैन अहमद, शायम वर्नाकुलासुर्या और दावूद अहमदज़ई को आउट करके यह रिकॉर्ड बनाया।

50 - करीम जनत: अफगानिस्तान के करीम जनत ने जुलाई 2023 में बांग्लादेश के खिलाफ सिलहट में हैट्रिक ली। करीम जनत ने लगातार तीन गेंदों पर मेहदी हसन मिराज़, तस्कीन अहमद और नासुम अहमद को आउट किया था।

51 - काबुआ मोरिया: पापुआ न्यू गिनी के काबुआ मोरिया ने जुलाई 2023 में हैट्रिक ली थी। उन्होंने फिलीपींस के खिलाफ जॉर्डन एलेग्रे, जोसेफ डोक्टोरा और अमनप्रीत सिराह को आउट करके यह रिकॉर्ड बनाया।

52 - निकोलज लेग्सगार्ड: डेनमार्क के निकोलज लेग्सगार्ड ने जुलाई 2023 में जर्सी के खिलाफ हैट्रिक लिया था। उन्होंने जुलियस समरऔर, चार्ल्स परचार्ड और एलियट माइल्स को आउट किया था।

53 - केनेथ वैश्वा: यूगांडा के केनेथ वैश्वा ने अगस्त 2023 में रवांडा के खिलाफ हैट्रिक लिया था। उन्होंने लगातार तीन गेंदों पर ओर्चिडे तुईसेंगे, क्लिंटन रुबागुमया और ऑस्कर मनिशिम्वे को आउट किया था।

54 - मोहम्मद ताइवो: अक्टूबर 2023 में नाइजीरिया के मोहम्मद ताइवो ने सिएरा लियोन के खिलाफ हैट्रिक का रिकॉर्ड बनाया था। उन्होंने रेमंड कोकर, येगबेह जालोह और मिनिरू कपाका को आउट किया था।

55 - सिकंदर रज़ा: ज़िम्बाब्वे के सिकंदर रज़ा ने नवम्बर 2023 में रवांडा के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप अफ्रीका क्वालीफ़ायर में हैट्रिक लिया था। रज़ा ने मुहम्मद नादिर, ज़ैपी बिमेनयिमाना और एमिले रुकिरिज़ा को आउट किया था।

56 - जॉर्ज सेसे: दिसम्बर 2023 में सिएरा लियोन के जॉर्ज सेसे ने बोत्सवाना के खिलाफ हैट्रिक लेने का रिकॉर्ड बनाया था। उन्होंने रेगिनाल्ड नेहोंडे, रेनिएर स्वार्ट और ध्रुव मैसुरिया को आउट किया था।

57 - नुवान तुषारा: मार्च 2024 में श्रीलंका के नुवान तुषारा ने बांग्लादेश के खिलाफ सिलहट में हैट्रिक लिया और टीम की जीत में बड़ा योगदान दिया। उन्होंने लगातार 3 गेंदों पर नजमुल होसैन शंटो, तौहीद हृदोय और महमुदुल्लाह को पवेलियन की राह दिखाई थी।

नोट: हैट्रिक की लिस्ट 10 मार्च, 2024 तक अपडेट है*

Ad
Edited by
मयंक मेहता
 
See more
More from Sportskeeda