दिव्यांश जोशी

Hindi Cricket News: दिव्यांश जोशी चोट के कारण अंडर 19 विश्वकप से हुए बाहर

दक्षिण अफ्रीका में होने वाले अंडर 19 विश्वकप के लिए भारतीय टीम में एक परिवर्तन हुआ है। सिद्धेश वीर को टीम में शामिल किया गया है। दिव्यांश जोशी की जगह उनका नाम शामिल किया गया है। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे मैच में फील्डिंग करते हुए जोशी को कंधे में चोट लगी इसलिए उनकी जगह दूसरे खिलाड़ी का नाम घोषित किया गया।

बीसीसीआई ने एक प्रेस रिलीज जारी कर बताया कि कंधे में चोट की वजह से दिव्यांश जोशी आगामी अंडर 19 विश्वकप से बाहर हो गए हैं। उनके स्थान पर सिद्धेश वीर को टीम में शामिल किया जाता है। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे मैच में फील्डिंग करने हुआ उनका कंधा चोटिल हुआ है इसलिए ऑल इंडिया जूनियर सलेक्शन कमेटी ने सिद्धेश वीर का नाम उनके रिप्लेसमेंट के तौर पर शामिल किया है।

Ad

तीसरे टी20 में श्रीलंका की हार के 3 प्रमुख कारण

विश्वकप में अभियान शुरू करने से पहले भारतीय टीम दो अभ्यास मैच खेलेगी। अफगानिस्तान के खिलाफ बारह जनवरी को पहला मैच होगा। इसके बाद अगला अभ्यास मैच 14 जनवरी को जिम्बाब्वे की टीम के खिलाफ होगा। ग्रुप ए में श्रीलंका के खिलाफ पहले मैच के साथ भारतीय टीम आधिकारिक रूप से अंडर 19 विश्वकप में शुरुआत करेगी। यह मैच 19 जनवरी को खेला जाएगा। इसके अलावा भारतीय टीम जापान और न्यूजीलैंड के खिलाफ भी मैच खेलेगी।

Ad
Edited by
Naveen Sharma
 
See more
More from Sportskeeda