• Sports News
  • Hindi Cricket News
  • Hindi Cricket News: अंबाती रायडू के संन्यास लेने के बाद गौतम गंभीर ने की चयनकर्ताओं की आलोचना
गौतम गंभीर

Hindi Cricket News: अंबाती रायडू के संन्यास लेने के बाद गौतम गंभीर ने की चयनकर्ताओं की आलोचना

33 वर्षीय अम्बाती रायडू ने क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास की घोषणा कर दी है। रायडू ने अपने संन्यास का ऐलान अचानक से किया उन्होंने बीसीसीआई को एक मेल भेजकर यह सूचना दी।

रायडू जो वर्ल्ड कप से पहले भारतीय टीम के मध्यक्रम में एक नियमित बल्लेबाज हुआ करते थे अचानक से उन्हें वर्ल्ड कप की टीम में ना शामिल करके चयनकर्ताओं ने सबको चौंका दिया। कुछ महीने पहले ही विराट कोहली ने कहा था कि रायडू नंबर 4 के लिए सबसे सही बल्लेबाज हैं लेकिन रायडू आईपीएल में खराब प्रदर्शन के कारण भारतीय टीम के वर्ल्ड कप स्क्वाड में जगह बनाने में असफल रहे और चयनकर्ताओं ने उनकी जगह विजय शंकर को मौका दिया।

Ad

विजय शंकर वर्ल्ड कप के कुछ शुरुआती मैचों में खेलने के बाद चोटिल होकर बाहर हो गए और उनकी जगह कर्नाटक के ओपनर बल्लेबाज मयंक अग्रवाल को टीम में शामिल किया गया। इससे पहले शिखर धवन भी चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गए और चयनकर्ताओं ने तब भी रायडू को ना शामिल करके ऋषभ पंत को टीम में मौका दिया। हालांकि रायडू वर्ल्ड कप के स्टैंडबाई खिलाड़ियों की लिस्ट में थे लेकिन चयनकर्ताओं ने रायडू को अनदेखा कर मयंक अग्रवाल को चुना ।

इन्हीं सब वजहों को आधार मानते हुए लोगों ने यह कयास लगाना शुरू कर दिया है कि अम्बाती रायडू ने इसीलिए अपने संन्यास की घोषणा कर दी क्योंकि उन्हें लगा शायद अब भारतीय टीम में दोबारा कभी नहीं शामिल किया जाएगा।

भारत के पूर्व बल्लेबाज गौतम गंभीर ने बीसीसीआई चयनकर्ताओं पर निशाना साधते हुए कहा कि "चयनकर्ताओं ने इस विश्व कप में बहुत ज्यादा निराश किया है तथा रायडू के संन्यास के लिए उन्होंने चयनकर्ताओं को ही जिम्मेदार ठहराया। गंभीर ने कहा कि इन पांचों चयनकर्ताओं ने अपने करियर में उतने रन नहीं बनाए होंगे जितने अम्बाती रायडू ने अपने करियर में रन बनाए हैं। उन्होंने कहा मुझे बहुत दुख है कि रायडू को संन्यास लेना पड़ा।"

Ad

रायडू ने भारत की ओर से 55 वनडे में 47 की औसत से 1694 रन बनाए हैं इसमें 10 अर्धशतक तथा 3 शतक शामिल हैं। रायडू ने भारत के लिए 6 टी-20 मुक़ाबले भी खेले हैं। रायडू ने अपना आखिरी मुकाबला 8 मार्च 2019 को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेला था।

Hindi Cricket News, सभी मैच के क्रिकेट स्कोर, लाइव अपडेट, हाइलाइट्स और न्यूज़ स्पोर्ट्सकीड़ा पर पाएं।

Ad
Edited by
मयंक मेहता
 
See more
More from Sportskeeda