• Sports News
  • Hindi Cricket News
  • Hindi Cricket News- दिनभर की बड़ी खबरें, 5 अप्रैल 2020
धोनी-युवराज

Hindi Cricket News- दिनभर की बड़ी खबरें, 5 अप्रैल 2020

युवराज सिंह ने कोरोना वायरस की जंग में 50 लाख रूपये पीएम केयर्स फंड में देने का ऐलान किया

कोरोना वायरस से जंग में भारतीय टीम के कई क्रिकेटरों ने सहयोग राशि दी है। इस कड़ी में अब दिग्गज खिलाड़ी युवराज सिन्हा का नाम भी जुड़ गया है। रविवार को उन्होंने प्रधानमंत्री केयर्स फंड में पचास लाख रूपये देने का ऐलान किया। अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से उन्होंने यह घोषणा की तथा 9 मिनट तक 9 बजे दीपक या मोमबत्ती जलाने की बात करते हुए प्रसंशकों से उनका साथ देने की अपील की।

Ad

हरभजन सिंह ने अपने शहर में 5 हजार गरीब परिवार वालों को राशन देने का किया ऐलान

भारतीय टीम के स्पिन गेंदबाज हरभजन सिंह जो बीते कुछ दिनों से लगातार अपने फैंस के निशाने पर थे। उन्होंने अपने शहर जालंधर में 5 हजार जरूरतमंद लोगों को राशन देने का वादा किया है। भारत में कोरोना वायरस के बढ़ते असर को कम करने के लिए 14 अप्रैल तक का लॉक डाउन है। ऐसे में वो लोग जो दिहाड़ी मजदूर हैं वो इस लॉक डाउन से काफी परेशान हैं। इतना ही नहीं इन लोगों के खाने के भी लाले पड़े हुए हैं। ऐसे में लगातार लोग सामने आ रहे हैं और वो इस दौरान जरूरतमंद लोगों की मदद कर रहे हैं।

15 साल बाद भी आशीष नेहरा को है मैच के दौरान महेंद्र सिंह धोनी को गाली देने पर मलाल

Ad

भारतीय टीम के पूर्व तेज गेंदबाज आशीष नेहरा ने अपने 18 साल के अंतरराष्ट्रीय करियर में टीम इंडिया को कई मुकाबले अपनी गेंदबाजी के दम पर जिताए। हालांकि, कई बार नेहरा को अपने साथी खिलाड़ियों को मैदान पर गाली देते हुए भी देखा गया है। इसी कड़ी में बीते दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वारयल हुआ था, जिसमें आशीष नेहरा महेंद्र सिंह धोनी को गाली देते हुए सुनाई दे रहे थे। वहीं अब नेहरा ने एक बातचीत में इस बात का खुलासा किया है कि उन्हें आज भी इस बात का मलाल है कि उन्होंनो धोनी को गाली दी थी।

इंग्लैंड क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों ने कोरोना संकट के चलते भारी राशि डोनेशन में दी

इंग्लैंड के वर्तमान केन्द्रीय अनुबंधित खिलाड़ियों ने 5 लाख पाउंड (4 करोड़ 68 लाख रूपये) बोर्ड और चैरिटी में देने का फैसला लिया है। इसके अलावा महिला क्रिकेट टीम की खिलाड़ियों ने तीन महीने की सैलरी नहीं लेने का निर्णय लिया है। कोरोना जैसी महामारी के चलते खेल नहीं हो रहा है, ऐसे में इंग्लिश टीम के खिलाड़ियों ने यह निर्णय लेने का फैसला लिया। क्रिकेटरों के संघ ने इसकी घोषणा की।

Ad
Edited by
Naveen Sharma
 
See more
More from Sportskeeda