• Sports News
  • Hindi Cricket News
  • Cricket Records: टी20 वर्ल्ड कप में एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट
क्रिस गेल

Cricket Records: टी20 वर्ल्ड कप में एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट

टी20 क्रिकेट में बल्लेबाजी तेजी से रन बनाने की कोशिश करते हैं और इसी वजह से इस फॉर्मेट में खूब चौके-छक्के लगते हैं। क्रिस गेल, रोहित शर्मा, डेविड वॉर्नर, किरोन पोलार्ड और आंद्रे रसेल जैसे बल्लेबाज टी20 में अपने लंबे-लंबे छक्कों के लिए मशहूर हैं।

2007 में पहली बार टी20 वर्ल्ड कप खेला गया था और तब से लेकर अब तक कुल 6 बार टी20 वर्ल्ड कप का आयोजन हो चुका है। अगले साल ऑस्ट्रेलिया में टी20 विश्व कप का आयोजन होना हैं और वहां भी हमें छक्कों की बारिश देखने को मिल सकती है। हालांकि ऑस्ट्रेलिया में मैदान काफी बड़े होते हैं लेकिन कुछ खिलाड़ी ऐसे हैं जिनके लिए कोई भी ग्राउंड बड़ा नहीं होता और वे आसानी से छक्के लगाते हैं।

Ad

ये भी पढ़ें: टी20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा मैच जीतने वाली टीमों की लिस्ट

अब तक टी20 वर्ल्ड कप में कई खिलाड़ियों ने लंबे-लंबे छक्के लगाए हैं। इनमें कई दिग्गज खिलाड़ियों का नाम शामिल है। तो आइए जानते हैं टी20 वर्ल्ड कप में एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के किन-किन खिलाड़ियों ने लगाए हैं।

क्रिस गेल-11 छक्के vs इंग्लैंड (2016)

Ad

क्रिस गेल-10 छक्के vs दक्षिण अफ्रीका (2007)

युवराज सिंह- 7 छक्के vs इंग्लैंड (2007)

Ad

डेविड वॉर्नर-7 छक्के vs इंडिया (2010)

क्रिस गेल- 7 छक्के vs इंडिया (2010)

ब्रेंडन मैकलम- 7 छक्के vs बांग्लादेश (2012)

शेन वॉटसन-7 छक्के vs इंडिया (2012)

Ad

स्टीफन मायबर्ग-7 छक्के vs आयरलैंड (2014)

Hindi Cricket News, सभी मैच के क्रिकेट स्कोर, लाइव अपडेट, हाइलाइट्स और न्यूज स्पोर्ट्सकीड़ा पर पाएं।

Ad

Quick Links

Edited by
सावन गुप्ता
 
See more
More from Sportskeeda