• Sports News
  • Hindi Cricket News
  • आईसीसी टी20 रैंकिंग: विराट कोहली और शिखर धवन को हुआ फायदा, दक्षिण अफ्रीका के गेंदबाजों की लंबी छलांग  
विराट कोहली एवं शिखर धवन

आईसीसी टी20 रैंकिंग: विराट कोहली और शिखर धवन को हुआ फायदा, दक्षिण अफ्रीका के गेंदबाजों की लंबी छलांग  

भारत-दक्षिण सीरीज और बांग्लादेश एवं आयरलैंड में हुई टी20 त्रिकोणीय सीरीज के बाद आईसीसी ने हालिया रैंकिंग जारी कर दी है। सीरीज ड्रॉ होने के कारण टीम रैंकिंग में दक्षिण अफ्रीका एवं भारत अभी भी तीसरे और चौथे स्थान पर है। बल्लेबाजी रैंकिंग में भारत के चार बल्लेबाज टॉप 20 में शामिल हैं, वहीं गेंदबाजी में सबसे ज्यादा वॉशिंगटन सुंदर को हुआ है।

बल्लेबाजों में बाबर आज़म अभी भी टॉप पर हैं। टॉप 10 में केएल राहुल तीन स्थान के नुकसान से 10वें स्थान पर चले गए हैं और इस कारण से फ़खर ज़मान और रोहित शर्मा को एक-एक एवं एलेक्स हेल्स को दो स्थान का फायदा हुआ है। रोहित शर्मा आठवें स्थान पर मौजूद हैं। टॉप 10 के बाहर भारत की तरफ से विराट कोहली एक स्थान के फायदे से 11वें और शिखर धवन तीन स्थान के फायदे से 13वें स्थान पर हैं।

Ad

दक्षिण अफ्रीका के क्विंटन डी कॉक भारत के खिलाफ मैन ऑफ़ द सीरीज रहे और 19 स्थान के जबरदस्त फायदे से 30वें स्थान पर हैं। अफगानिस्तान के हज़रतुल्लाह ज़ज़ाई पांचवें स्थान पर कायम हैं, वहीं मोहम्मद नबी दो स्थान के फायदे से 27वें और रहमानुल्लाह गुरबाज़ 118वें स्थान पर हैं।

क्विंटन डी कॉक

स्कॉटलैंड के जॉर्ज मुनसे 15 स्थान के फायदे से 21वें और रिची बेरिंगटन 6 स्थान के फायदे से 28वें स्थान पर हैं। नीदरलैंड्स के बेन कूपर 5 और मैक्स ओ'डॉड 16 स्थान के फायदे से संयुक्त 45वें स्थान पर हैं। बांग्लादेश के शाकिब अल हसन 5 स्थान के फ़ायदे से 32वें स्थान पर हैं।

Ad

गेंदबाजों में राशिद खान अभी भी टॉप पर हैं। अफगानिस्तान के मुजीब उर रहमान 29 स्थान के जबरदस्त फायदे से नौवें स्थान पर पहुंच गए हैं। भारत के कुलदीप यादव सात स्थान के नुकसान से 14वें स्थान पर चले गए हैं। टॉप 10 में इस वजह से दक्षिण अफ्रीका के एंडीले फेकलुकवायो दो स्थान के फायदे से सातवें स्थान पर पहुंच गए हैं, वहीं शाकिब अल हसन एक स्थान के नुकसान से आठवें स्थान पर हैं।

टॉप 10 के बाहर भारत के वॉशिंगटन सुंदर आठ स्थान के फायदे से 50वें स्थान पर पहुंच गए हैं। दक्षिण अफ्रीका के तबरेज़ शम्सी 13 स्थान के फायदे से 20वें, ब्यूरन हेंड्रिक्स 36 स्थान के फायदे से 55वें, कगिसो रबाडा 9 स्थान के फायदे से 57वें और ब्योर्न फॉर्टुइन 280वें स्थान पर हैं।

Ad
मुजीब उर रहमान

स्कॉटलैंड के एलेस्डेयर इवांस 5 स्थान के फायदे से 24वें और रिची बेरिंगटन 10 स्थान के फायदे से 53वें स्थान पर हैं। ज़िम्बाब्वे के शॉन विलियम्स आठ स्थान के फायदे से 43वें स्थान पर पहुंच गए हैं।

ऑलराउंडरों की रैंकिंग में ग्लेन मैक्सवेल ने पहला स्थान बरकरार रखा है। रिची बेरिंगटन दो स्थान के फायदे से चौथे स्थान पर पहुंच गए हैं। भारत का कोई भी खिलाड़ी ऑलराउंडरों के टॉप 10 में शामिल नहीं है।

टॉप 10 बल्लेबाज

Ad

1 बाबर आज़म पाकिस्तान 896

2 ग्लेन मैक्सवेल ऑस्ट्रेलिया 815

3 कॉलिन मुनरो न्यूजीलैंड 796

4 आरोन फिंच ऑस्ट्रेलिया 782

5 हज़रतुल्लाह ज़ज़ाई अफगानिस्तान 727

6 डार्सी शॉर्ट ऑस्ट्रेलिया 715

7 फखर ज़मान पाकिस्तान 681

8 रोहित शर्मा भारत 664

9 एलेक्स हेल्स इंग्लैंड 664

10 केएल राहुल भारत 662

टॉप 10 गेंदबाज

1 राशिद खान अफ़ग़ानिस्तान 780

2 इमाद वसीम पाकिस्तान 710

3 शादाब खान पाकिस्तान 706

4 आदिल राशिद इंग्लैंड 702

5 मिचेल सैंटनर न्यूजीलैंड 673

6 एडम ज़म्पा ऑस्ट्रेलिया 672

7 एंडीले फेकलुकवायो दक्षिण अफ्रीका 668

8 शाकिब अल हसन बांग्लादेश 663

9 मुजीब उर रहमान अफ़ग़ानिस्तान 652

10 फहीम अशरफ पाकिस्तान 641

आईसीसी रैंकिंग की सभी हालिया जानकारी के लिए यहाँ क्लिक करें

Ad
Edited by
निशांत द्रविड़
 
See more
More from Sportskeeda