• Sports News
  • Hindi Cricket News
  • आईसीसी टेस्ट रैंकिंग: रोहित शर्मा और अजिंक्य रहाणे को हुआ जबरदस्त फायदा, टॉप 10 में बड़े बदलाव
रोहित शर्मा एवं अजिंक्य रहाणे

आईसीसी टेस्ट रैंकिंग: रोहित शर्मा और अजिंक्य रहाणे को हुआ जबरदस्त फायदा, टॉप 10 में बड़े बदलाव

भारत-दक्षिण अफ्रीका तीसरे टेस्ट के बाद आईसीसी ने हालिया रैंकिंग जारी कर दी है। टीम रैंकिंग में भारत (119) को चार अंकों का फायदा हुआ और वह अभी भी पहले स्थान पर कायम हैं। दक्षिण अफ्रीका (102) को 6 अंकों का नुकसान हुआ। बल्लेबाजी रैंकिंग में रोहित शर्मा और अजिंक्य रहाणे को जबरदस्त फायदा हुआ है, वहीं गेंदबाजी रैंकिंग में रविचंद्रन अश्विन को नुकसान हुआ है।

बल्लेबाजी रैंकिंग में स्टीव स्मिथ (937 अंक) अभी भी पहले स्थान पर कायम हैं, वहीं विराट कोहली (926) दूसरे स्थान पर हैं, लेकिन उन्हें 10 अंकों का नुकसान हुआ है। चेतेश्वर पुजारा चौथे, अजिंक्य रहाणे चार स्थान के फायदे से पांचवें और रोहित शर्मा 12 स्थान के जबरदस्त फायदे से 10वें स्थान पर पहुंच गए हैं।

Ad

टॉप 10 के बाहर मयंक अग्रवाल एक स्थान के नुकसान से 18वें और रविंद्र जडेजा 40वें स्थान पर हैं। दक्षिण अफ्रीका की तरफ से क्विंटन डी कॉक तीन स्थान के नुकसान से 13वें, डीन एल्गर एक स्थान के नुकसान से 15वें और फाफ डू प्लेसी पांच स्थान के नुकसान से 16वें स्थान पर हैं।

गेंदबाजी रैंकिंग में पैट कमिंस पहले स्थान पर कायम हैं। भारत की तरफ से जसप्रीत बुमराह एक स्थान के नुकसान से चौथे और रविचंद्रन अश्विन तीन स्थान के नुकसान से दसवें स्थान पर पहुंच गए हैं। दक्षिण अफ्रीका की तरफ से कगिसो रबाडा दूसरे और वर्नन फिलैंडर आठवें स्थान पर हैं।

टॉप 10 के बाहर रविंद्र जडेजा 14वें, मोहम्मद शमी एक स्थान के फायदे से 15वें, उमेश यादव एक स्थान के फायदे से 24वें स्थान पर और पहला मैच खेलने वाले शाहबाज़ नदीम 86वें स्थान पर पहुंच गए हैं। दक्षिण अफ्रीका के लुंगी एनगीडी 63वें और जॉर्ज लिंडे 99वें स्थान पर हैं।

Ad

ऑलराउंडर की रैंकिंग में जेसन होल्डर पहले स्थान पर अभी भी मौजूद हैं, वहीं रविंद्र जडेजा दूसरे और रविचंद्रन अश्विन एक स्थान के नुकसान से छठे स्थान पर हैं। दक्षिण अफ्रीका के वर्नन फिलैंडर एक स्थान के फायदे से पांचवें स्थान पर हैं।

टॉप 10 बल्लेबाज

Ad

1 स्टीव स्मिथ ऑस्ट्रेलिया 937

2 विराट कोहली भारत 926

3 केन विलियमसन न्यूजीलैंड 878

4 चेतेश्वर पुजारा भारत 795

Ad

5 अजिंक्य रहाणे भारत 751

6 हेनरी निकोल्स न्यूजीलैंड 749

7 जो रूट इंग्लैंड 731

8 टॉम लैथम न्यूजीलैंड 724

9 दिमुथ करुणारत्ने श्रीलंका 723

10 रोहित शर्मा भारत 722

टॉप 10 गेंदबाज

1 पैट कमिंस ऑस्ट्रेलिया 908

2 कगिसो रबाडा दक्षिण अफ्रीका 835

3 जेसन होल्डर वेस्टइंडीज 814

4 जसप्रीत बुमराह भारत 818

5 जेम्स एंडरसन इंग्लैंड 798

6 ट्रेंट बोल्ट न्यूजीलैंड 795

7 नील वैगनर न्यूजीलैंड 785

8 वर्नन फिलैंडर दक्षिण अफ्रीका 783

9 केमार रोच वेस्टइंडीज 780

10 रविचंद्रन अश्विन भारत 770

आईसीसी रैंकिंग की सभी हालिया जानकारी के लिए यहाँ क्लिक करें

Ad
Edited by
निशांत द्रविड़
 
See more
More from Sportskeeda