• Sports News
  • Hindi Cricket News
  • ICC Test Rankings: विराट कोहली को हुआ जबरदस्त नुकसान, मयंक अग्रवाल टॉप 10 बल्लेबाजों में पहुंचे
विराट कोहली पहले स्थान से खिसके

ICC Test Rankings: विराट कोहली को हुआ जबरदस्त नुकसान, मयंक अग्रवाल टॉप 10 बल्लेबाजों में पहुंचे

न्यूजीलैंड और भारत के बीच खेले गए पहले टेस्ट और बांग्लादेश-ज़िम्बाब्वे एकमात्र टेस्ट के बाद आईसीसी ने हालिया रैंकिंग जारी कर दी है। भारतीय कप्तान विराट कोहली को रैंकिंग में नुकसान हुआ और वह पहले स्थान से खिसककर दूसरे स्थान पर चले गए हैं। भारतीय खिलाड़ियों में मयंक अग्रवाल और इशांत शर्मा को फायदा हुआ।

बल्लेबाजी रैंकिंग में विराट कोहली के नुकसान के कारण स्टीव स्मिथ (911 अंक) पहले स्थान पर पहुंच गए हैं। कोहली को पहले टेस्ट से 22 अंकों का नुकसान हुआ और अब उनके 906 अंक हैं। टॉप 10 में न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन एक स्थान के फायदे से तीसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। भारतीय बल्लेबाजों में अजिंक्य रहाणे एक स्थान के फायदे से आठवें, चेतेश्वर पुजारा दो स्थान के नुकसान से नौवें और मयंक अग्रवाल दो स्थान के फायदे से दसवें स्थान पर हैं।

Ad

टॉप 10 के बाहर न्यूजीलैंड के रॉस टेलर तीन स्थान के फायदे से 13वें, कॉलिन डी ग्रैंडहोम 6 स्थान के फायदे से 33वें और टॉम ब्लंडेल पांच स्थान के फायदे से 64वें स्थान पर हैं। बांग्लादेश की तरफ से रिकॉर्ड तीसरा दोहरा शतक लगाने वाले मुशफिकुर रहीम पांच स्थान के फायदे से 20वें, मोमिनुल हक़ पांच स्थान के फायदे से 39वें और नजमुल होसैन शंटो 11 स्थान के फायदे से 104वें स्थान पर हैं। ज़िम्बाब्वे के क्रेग एर्विन 15 स्थान के फायदे से 42वें स्थान पर हैं।

भारत की तरफ से सिर्फ इशांत शर्मा को फायदा

गेंदबाजी रैंकिंग में पैट कमिंस अभी भी पहले स्थान पर कायम हैं। न्यूजीलैंड के नील वैगनर दूसरे और टिम साउदी आठ स्थान के फायदे से छठे स्थान पर पहुंच गए हैं। भारत की तरफ से रविचंद्रन अश्विन एक स्थान के नुकसान से नौवें स्थान पर हैं, वहीं जसप्रीत बुमराह (11) और मोहम्मद शमी (15) टॉप 10 से बाहर हो गए हैं।

Ad

टॉप 10 के बाहर इशांत शर्मा एक स्थान के फायदे से 17वें स्थान पर पहुंच गए हैं। न्यूजीलैंड के ट्रेंट बोल्ट चार स्थान के फायदे से 13वें और बांग्लादेश के नईम हसन 29 स्थान के जबरदस्त फायदे से 38वें एवं अबू जायेद 11 स्थान के फायदे से 46वें स्थान पर हैं।

यह भी पढ़ें: आईसीसी रैंकिंग: टेस्ट, वनडे और टी20 अंतरराष्ट्रीय

Ad

ऑलराउंडर की रैंकिंग में जेसन होल्डर अभी भी पहले स्थान पर मौजूद हैं। रविंद्र जडेजा तीसरे और रविचंद्रन अश्विन एक स्थान के नुकसान से पांचवें स्थान पर आ गए हैं। न्यूजीलैंड की तरफ से कॉलिन डी ग्रैंडहोम छठे और टिम साउदी दसवें स्थान पर हैं।

टॉप 10 बल्लेबाज

1 स्टीव स्मिथ ऑस्ट्रेलिया 911

2 विराट कोहली भारत 906

Ad

3 केन विलियमसन न्यूजीलैंड 853

4 मार्नस लैबुशेन ऑस्ट्रेलिया 827

5 बाबर आज़म पाकिस्तान 800

6 डेविड वॉर्नर ऑस्ट्रेलिया 793

7 जो रुट इंग्लैंड 764

8 अजिंक्य रहाणे भारत 759

9 चेतेश्वर पुजारा भारत 757

10 मयंक अग्रवाल भारत 727

टॉप 10 गेंदबाज

1 पैट कमिंस ऑस्ट्रेलिया 904

2 नील वैगनर न्यूजीलैंड 843

3 जेसन होल्डर वेस्टइंडीज 830

4 कगिसो रबाडा दक्षिण अफ्रीका 802

5 मिचेल स्टार्क ऑस्ट्रेलिया 796

6 टिम साउदी न्यूजीलैंड 794

7 जेम्स एंडरसन इंग्लैंड 775

8 जोश हेज़लवुड ऑस्ट्रेलिया 769

9 आर अश्विन भारत 765

10 केमार रोच वेस्टइंडीज 763

Ad
Edited by
निशांत द्रविड़
 
See more
More from Sportskeeda