आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (2023-25)

ICC World Test Championship 2023-25 Points Table (अंक तालिका)

आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (ICC World Test Championship, WTC) के तीसरे संस्करण (2023-25) की शुरुआत गत विजेता ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच Ashes 2023 के साथ हुई। पिछले दो संस्करण की तरह इस बार भी 9 टीमें टूर्नामेंट में हिस्सा ले रही हैं और अंत में टॉप 2 टीम फाइनल में जगह बनाएंगी।

WTC 2023-25 में कुल मिलाकर 27 सीरीज और 68 मुकाबले खेले जाने हैं। हर टीम को अपने घर और विदेश में 3-3 सीरीज खेलनी हैं। इसका फाइनल 2025 में लॉर्ड्स में खेला जाएगा। इससे पहले 2021 में फाइनल साउथैम्पटन और 2023 में द ओवल में खेला गया था।

Ad

ICC WTC 2023-25 का पॉइंट्स टेबल इस प्रकार है:

टीमसीरीज मैचजीत हार ड्रॉ/टाईपॉइंट्सअंक प्रतिशत
भारत
39621/-7468.52
ऑस्ट्रेलिया
412831/-9062.50
न्यूजीलैंड
3633-3650
श्रीलंका
2422-2450
पाकिस्तान
2523-2236.66
वेस्टइंडीज
24121/-1633.33
दक्षिण अफ्रीका2413-1225
बांग्लादेश2413-1225
इंग्लैंड2 10361/-2117.50

3 अप्रैल, 2024 तक अपडेटेड*

Ad

नोट - स्लो ओवर रेट के कारण अभी तक इंग्लैंड के 19, ऑस्ट्रेलिया के 10 और भारत एवं पाकिस्तान के 2-2 अंक काटे गये हैं

आपको बता दें कि ऑस्ट्रेलिया को इन दो सालों में भारत, वेस्टइंडीज, पाकिस्तान, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और श्रीलंका के खिलाफ अपनी 6 सीरीज खेलनी है। इंग्लैंड की टीम ऑस्ट्रेलिया, वेस्टइंडीज, श्रीलंका, भारत, न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के खिलाफ अपनी 6 सीरीज खेलने वाली है। पाकिस्तान को इंग्लैंड, वेस्टइंडीज, बांग्लादेश, ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण अफ्रीका और श्रीलंका के खिलाफ 6 सीरीज खेलने हैं।

Ad

भारत को इंग्लैंड, न्यूजीलैंड, बांग्लादेश, वेस्टइंडीज, दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपनी 6 सीरीज खेलनी हैं। दक्षिण अफ्रीका को भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका, न्यूजीलैंड, वेस्टइंडीज और बांग्लादेश के खिलाफ 6 सीरीज खेलनी हैं। श्रीलंका को न्यूजीलैंड, ऑस्ट्रेलिया, पाकिस्तान, इंग्लैंड, दक्षिण अफ्रीका और बांग्लादेश के खिलाफ 6 सीरीज खेलनी है।

न्यूजीलैंड को ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण अफ्रीका, इंग्लैंड, भारत, बांग्लादेश और श्रीलंका के खिलाफ अपनी 6 सीरीज खेलनी है। बांग्लादेश को न्यूजीलैंड, दक्षिण अफ्रीका, श्रीलंका, भारत, वेस्टइंडीज और पाकिस्तान के खिलाफ 6 सीरीज खेलनी है। वेस्टइंडीज को भारत, बांग्लादेश, दक्षिण अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड और पाकिस्तान के खिलाफ 6 सीरीज खेलनी है।

Ad
Edited by
मयंक मेहता
 
See more
More from Sportskeeda